Ramzan 2018: जानिए हरिद्वार का एक हिंदू व्यापारी 26 साल से क्यों रख रहे हैं रोजा?

संक्षेप:

  • चल रहा है रमजान का पाक महीना
  • व्यापारी रतन सिंह भी हर रोज रखते हैं रोजा
  • जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

हरिद्वार: इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं साथ ही अल्लाह की इबादत में मशगुस रहते हैं।

लेकिन इस पाक महीने में लक्सर के व्यापारी रतन सिंह भी हर रोज रोजा रखते हैं। मेल-मिलाप का पैगाम देने वाले रतन सिंह कहते हैं `बीते 26 साल से यह क्रम चल रहा है। खुदा की इबादत हो या भगवान की पूजा, दोनों एक ही हैं। नवरात्र में नौ दिन व्रत रखता हूं तो माहे रमजान में रोजा भी।` वह कहते हैं कोई भी मजहब बैर रखना नहीं सिखाते। 

हरिद्वार के निकट लक्सर कस्बे से सटे बसेड़ी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय रतन सिंह की रुड़की मार्ग पर रेडीमेड गारमेंटस की दुकान है। उनके चार बच्चे हैं, दो बेटे और दो बेटी। सबकी शादी हो चुकी। रतन बताते हैं कि वर्ष 1992 में उन्होंने पहली बार रोजा रखा। वजह पूछने पर वह कहते हैं, तब वह छोटी बेटी सुनीता के लिए रिश्ता तलाश रहे थे, लेकिन माकूल रिश्ता नहीं मिल रहा था। ऐसे में उन्होंने विभिन्न विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर मन्नत भी मांगी। इसी दौरान वह रुड़की के पास एक मजार में गए।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


वहां किसी आलिम ने रोजे रखने की सलाह दी। वह कहते हैं, रोजा रखा तो अच्छा लगा। वर्ष 1993 में बेटी की शादी हो गई, लेकिन उन्होंने रोजे रखना जारी रखा। रतन कहते हैं मैं हिंदू हूं और हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखता हूं, लेकिन अन्य धर्मों का भी सम्मान करता हूं। बताते हैं कि वह ईश्वर-अल्लाह में कोई फर्क नहीं मानते, हम सभी एक ही ईश्वर की संतान है। बस अपने अपने तरीके से उसकी आराधना करते है। रतन के अनुसार जब पहले रोजा रखा तो सुकून का एहसास हुआ। बस इसके बाद यह हर साल का क्रम बन गए। शुरू में लोग सवाल उठाते थे, लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो गया। अब दोनों धर्मों के लोगों से उन्हें सराहना मिलती है।

रतन सिंह के परिजनों को भी उनके रोजा रखने पर कोई एतराज नहीं है। उनके बेटे व बेटी रमजान के दौरान सुबह जल्दी उठकर उनके लिए सहरी में खाने-पीने का इंतजाम करते हैं। रतन सिंह सहरी करने के बाद सुबह-सुबह अपनी दुकान पर आ जाते हैं। शाम को वह इफ्तारी करते हैं। रोजे के दौरान वह अन्य रोजेदारों की तरह सभी नियमों का पालन करते हैं। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles