उत्तराखंड: अब वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा ये स्टेडियम, खेल मंत्री आज करेंगे लोकार्पण

संक्षेप:

  • अब वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम
  • वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था।
  • आज खेल मंत्री स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को कर देंगे समर्पित

हरिद्वार। सरकार की ओर से जारी आदेश में अब नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा। आज मंगलवार को खेल मंत्री स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को समर्पित कर देंगे।

सीएम धामी तक उन्हें सम्मानित करने के लिए उनके घर पहुंचे थे

रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी हैं। टोक्यो ओलंपिक से लौटी वंदना कटारिया के धर्मनगरी के लोगों से लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी तक उन्हें सम्मानित करने के लिए उनके घर पहुंचे थे।

ये भी पढ़े : मुजफ्फरनगर: 26 फरवरी से होगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन


इसके बाद उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि मंगलवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय नवनिर्मित स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह स्टेडियम के अंदर बन रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास भी करेंगे। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles