हिमाचल में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल एवं गहलोत

जयपुर, 11 दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शिमला में होगा, जहां सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इस समय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राजस्थान में हैं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे हुई।

आज सुबह 13 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद राहुल गांधी हिमाचल में नयी कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला जाएंगे।

वह शाम को लौटकर यात्रा में नौ किलोमीटर और चलेंगे।’’

यात्रा इस समय बूंदी जिले में है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, गहलोत विशेष विमान से जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ जाएंगे।

-->

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।