महाराष्ट्र से लौटे 20 मजदूर कोरोना पॉजिटिव, रास्ते में न जाने कितनों में फैलाया संक्रमण

संक्षेप:

  • लॉकडाउन के डर से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर कर रहे है पलायन
  • कल महाराष्ट्र से लौटे 20 मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव
  • रास्ते में न जाने कितने लोग हुए होंगे संक्रमित 

झांसी- लॉकडाउन लगने का अंदेशा होने के चलते महाराष्ट्र से ट्रेनों से वापस लौट रहे मजदूर संक्रमण लेकर अपने घर जा रहे है। झांसी रेलवे स्टेशन पर बीते पांच दिनों में हुई कोरोना जांच में  20 मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मजदूरों की एंटीजन जांच के बाद रोकने की बजाय उन्हें जाने दिया जाता है। 

संक्रमण की रिपोर्ट मिलने पर उनके संक्रमित होने की जानकारी हो पाती है। तब तक मजदूर घर पहुंच जाता है। ऐसे में मजदूर सैकड़ों लोगों को संक्रमित कर चुका होता है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन की आशंका के बाद से प्रवासी मजदूरों के लौटने का क्रम लगातार जारी है। 

मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर अब तक करीब पांच हजार से अधिक मजदूरों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें अब तक 20 मजदूर कोरोना संक्रमित हैं। अधिकतर मजदूर सीतापुर, गोरखपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, बांदा के हैं।  

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


कोरोना जांच के बाद मजदूरों को भेज दिया जाता है। शाम तक रिपोर्ट की पुष्टि होती है, तब तक मजदूर बसों के जरिए अपने जिले में पहुंच जाते हैं। ऐसे में मजदूरों के पलायन से झांसी में हालात बिगड़ सकते हैं। 

मजदूरों की वापसी के चलते स्टेशन पर जांचों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। अब तक चार टीमें यहां कोरोना जांच के लिए पहुंचती थीं, लेकिन अब छह टीमें पहुंच रही हैं। मुंबई से आने वाली हर ट्रेन के यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles