झाँसी में पहले ही दिन भाजपा ने जोड़े चार हजार नए सदस्य

संक्षेप:

  • भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत।
  • चार हजार को मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता दिलाई।
  • भाजपा ने झांसी जनपद में लगभग दो लाख नए सदस्य जोड़ने का रखा लक्ष्य।

झाँसी- भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत शुक्रवार से हो गई। सभी शक्ति केंद्रों पर गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन का प्रसारण हुआ। पहले दिन चारों विधानसभाओं से एक-एक हजार लोगों (कुल चार हजार) को मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

अभियान के दौरान भाजपा ने झांसी जनपद में लगभग दो लाख नए सदस्य जोड़ने की योजना बनाई है। पहले चरण की शुरूआत हो गई है। अब शनिवार से जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद समेत समस्त जनप्रतिनिधि 10-10 कैंप लगाकर सदस्य बनाएंगे। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक संजीव अग्रवाल लाला ने बताया कि दूसरे चरण में महिला मोर्चा, युवा, अनुसूचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक आदि मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मिस्ड कॉल के जरिए नए सदस्यों को जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर शुक्रवार को गृहमंत्री का संबोधन बीजेपी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सुना।

चारों विधानसभाओं से लगभग चार हजार नए सदस्य पहले दिन बने हैं। भाजपा महानगर कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मेयर रामतीर्थ सिंघल, रवि शर्मा, मुकेश, मिश्रा, रोहित गोठनकर, संतोष सोनी, सुबोध गुबरेले, सुमन पुरोहित, संजय लॉगसन, नंदकिशोर भिलवारे, नीता अवस्थी, कविता शर्मा, अमित सिंह जादौन, चंदा शिवहरे, अनूप करौसिया ने गृहमंत्री का संबोधन सुना।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles