स्वदेशी के जरिए एक दशक में भारत हासिल कर लेगा सामरिक आजादी: राजनाथ सिंह

संक्षेप:

  • महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का जलसा शुरु।
  • बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अगले एक दशक में सामरिक आजादी हासिल कर लेगा। 
  • इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

झाँसी- बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी में कहा कि भारत अगले एक दशक में सामरिक आजादी हासिल कर लेगा। जहां सूई नहीं बनती थी, वहां एक साल में 209 प्रकार के हथियार बनने लगेंगे और निर्यात भी किए जाएंगे। आगामी एक दशक में हालात ये हो जाएंगे कि हमें हथियार दूसरे देशों से आयात नहीं करने पड़ेंगे। उन्होंने यह बात रानी की जयंती पर आयोजित राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व के शुभारंभ के मौके पर कही। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि हाल ही में सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को 50 हजार करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है, जो अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश में 65 से 70 फीसदी रक्षा सामग्री आयात होती थी। आज तस्वीर बदल गई है। भारत की धरती पर बनीं रक्षा सामग्रियों का इस्तेमाल हो रहा। इससे महात्मा गांधी का देखा हुआ आत्मनिर्भरता का सपना पूरा होगा।

सेना में महिलाओं की भागीदारी पर रक्षा मंत्री ने कहा कि जब मैं गृहमंत्री था, तब एडवाइजरी जारी कर कहा था कि महिलाओं को पुलिस में कम से कम 33 फीसदी भागीदारी मिलनी चाहिए। कई राज्यों में महिलाओें का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। इतना ही नहीं, सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया जाएगा। सैनिक स्कूलों में भी को-एजुकेशन की शुरुआत हुई है। एनडीए के पोर्टल भी महिलाओं के लिए खुल गए हैं। प्रवेश के लिए दो लाख से अधिक आवेदन आए थे। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति की पहचान हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज में लक्ष्मीबाई रेजीमेंट की स्थापना की थी। केंद्र की सरकार इस काम को आगे बढ़ा रही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की सराहना की।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इससे पूर्व योगी आदित्य नाथ ने कहा कि 1857 के संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई ने विदेशी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। मातृभूमि के लिए उन्होंने अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया था। किसी जमाने में बुंदेलखंड की पहचान सूखा और पलायन के लिए होती थी, लेकिन अब बुंदेलखंड के गांव-गांव के हर घर में 2022 तक नल से पानी पहुंचेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर के दो नोड झांसी और चित्रकूट में बन रहे हैं। प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles