तमंचा दिखाकर आठ माह की गर्भवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

संक्षेप:

  • लकड़ी बीनने गई आठ माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म।
  • एक युवक ने तमंचा दिखाकर किया दुष्कर्म।
  • पुलिस मामले की जाँच में जुटी।

झाँसी- थाना सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर कॉलोनी के पास लकड़ी बीनने गई आठ माह की गर्भवती महिला से एक युवक ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी को वह चूल्हे के लिए लकड़ियां बीनने ब्रह्मनगर कॉलोनी के पास गई थी। उसी समय वहां विनोद पाल (30) निवासी सीपरी बाजार खड़ा था। तमंचा दिखाकर वह उसे जबरन झाड़ियों में घसीट ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने बच्चों को जान से मार डालने की धमकी भी दी।

पीड़िता का कहना है इसके बाद दूसरे दिन विनोद अपने दोस्तों के साथ उसके घर पहुंच गया और वहां भी उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन उसके शोर मचाने पर वह भाग गया। 

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


इस घटना के बाद वह सीपरी बाजार थाने पहुंची थी। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की पूर्व में दो शादियां हो चुकी हैं। महिला अपने पति के साथ नहीं रहती है। पीड़िता तीन बच्चों की मां है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles