प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल बोले- योगी सरकार की नीतियां जन विरोधी, भाजपा सरकार असफल

संक्षेप:

  • सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर झांसी पहुंचे शिवपाल।
  • कहा- योगी सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। 
  • योगी के नेतृत्व में प्रदेश में असफल सरकार काबिज हैं।

झाँसी- कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सुर एकदम बदले हुए नजर आए। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर झांसी पहुंचे शिवपाल ने कहा कि योगी सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। 

योगी के नेतृत्व में प्रदेश में असफल सरकार काबिज हैं। उनके नीति-निर्णय जनता के हित में नहीं हैं। जनप्रतिनिधियों की तक की सुनवाई नहीं हो रही है। अफसरशाही हावी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश से उनका कोई झगड़ा नहीं है। मुलायम का आशीर्वाद अखिलेश के साथ-साथ उन्हें भी हासिल है। 

शिवपाल बोले आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करेगी। गठबंधन के लिए सपा प्राथमिकता पर है। इससे भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की राह आसान हो जाएगी। कृषि कानून किसान विरोधी हैं, हमारा समर्थन किसान यूनियन को है। इस दौरान उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि से की थी और 75 जिलों की यात्रा करते हुए अंत राम जन्मभूमि पर अयोध्या में होगा।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles