UP Election 2022: अपना दल-एस को मिली मऊरानीपुर सीट, भाजपा की रश्मि लड़ेंगी चुनाव

संक्षेप:

  • झाँसी की मऊरानीपुर सीट अपना दल-एस के खाते में।
  • भाजपा ने ये सीट गठबंधन साथी अपना दल-एस को दे दी।
  • झांसी के अन्य तीन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित।

झाँसी- झाँसी की मऊरानीपुर सीट अपना दल-एस के खाते में चली गई है। यहां से भाजपा की रश्मि आर्य प्रत्याशी बनाई गई हैं। पिछले काफी समय से झांसी की मऊरानीपुर सीट अपना दल-एस के खाते में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। 

भाजपा ने भी जो सूची जारी की, उसमें झांसी की चार में से तीन सीटों पर तो प्रत्याशी घोषित कर दिए, लेकिन मऊरानीपुर को लेकर कुछ नहीं हुआ। अब ये सीट भाजपा ने गठबंधन साथी अपना दल-एस को दे दी है। 

अपना दल एस के पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यहां से हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में आईं रश्मि आर्य को प्रत्याशी बनाया गया है। दोपहर में लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल इसकी घोषणा करेंगी।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles