कांकेर में युवा कांग्रेस ने किया सांसद निवास का घेराव, कृषि कानूनों-केंद्र सरकार की नीतियों का किया विरोध

संक्षेप:

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। युवा कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए सांसद निवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को काला कानून बताया है।  

कांकेर: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को लगभग दो महीने होने वाले हैं, इसी बीच कांकेर में कांग्रेस ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा बरदाना उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर और किसान आंदोलन के समर्थन में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को काला कानून बताया।  

युवा कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए सांसद निवास का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर युवा कांग्रेसी कुछ समय के लिए वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज राज वाधवानी ने कहा कि केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ में भाजपा तीन काले कानूनों को लेकर किसान व आम जनता को भी गुमराह कर रही है। पिछले दो महीनों से किसान इन कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। मोदी सरकार अपने ही काले कानून से कुछ अरबपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए अड़ी हुई है। 50 दिनों से दिल्ली की सीमा पर किसान डटे हुए हैं और मोदी सरकार उनकी बात नहीं सुन रही और छत्तीसगढ़ के भाजपाई प्रदेश के किसानों के लिए दिखावा कर रहे हैं। दूसरी ओर केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को बारदाना तक नहीं दे पा रही है। भूपेश बघेल की सरकार किसानों के लिए धान का समर्थन मूल्य और अन्य योजनाओं सहित उनके साथ हमेशा से खड़ी है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


कांकेर जिला उपाध्यक्ष शोएब अहमद ने कहा कि हम युवा कांग्रेस के साथी केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलित होकर गोविंदपुर स्थित सांसद निवास घेराव के लिए निकले थे। इस दौरान ताली और थाली बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव और कांकेर जिला प्रभारी संदीप वोरा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा कृषि कानूनों से सामने आया है। प्रधानमंत्री उन राज्यों के किसानों के साथ भी अन्याय करने पर उतारू हैं जहां का किसान खुशहाल है। 2500 रुपये समर्थन मूल्य व गोधन न्याय योजना को केंद्र सरकार पचा नहीं पा रही है। युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य कांकेर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।