सपा की सरकार बनी तो रुक जाएगा राम मंदिर निर्माण- अमित शाह

- रविवार को पहली बार उरई पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
- सपा-बसपा नीतियों पर बोला हमला।
- कहा- प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण रुक सकता है।
कानपुर- चुनावी माहौल में रविवार को पहली बार उरई पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 मिनट में बुंदेलों में जोश भर गए। उन्होंने सपा-बसपा नीतियों पर हमला बोला। कहा- प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण रुक सकता है।
इसलिए फिर से भाजपा की सरकार बनवानी होगी। उन्होंने जनसमूह से बुंदेलखंड की सभी सीटें जिताने का संकल्प लिया। जीआईसी मैदान में आयोजित सभा में अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया। वीर छत्रसाल और वीरांगना लक्ष्मीबाई की धरती को नमन करते हुए कहा कि देश जानता है बुंदेलखंड बलिदानियों की धरती है।
अब यहां की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता तय कर चुके हैं कि भाजपा को जिताएंगे और प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें दिलाकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि बैट्समैन अच्छा हो तो चौका तो लगता ही है। अब तो मोदी और योगी के रूप में दोनों छोर पर अच्छे बैट्समैन हैं।
ये भी पढ़े : ग्रामीण स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां लगाने के किए जाएंगे सकारात्मक प्रयास: केशव प्रसाद मौर्य
इसलिए इस प्रदेश में फिर जीत का चौका लगेगा। बुआ और बबुआ जातिवाद की राजनीति करते हैं। तीन तलाक और राम मंदिर के निर्माण के फैसले से दोनों गुस्सा हैं। इनसे सचेत रहने की जरूरत है। शाह ने उपलब्धियां बताते हुए कहा कि बंद पड़ी केन बेतवा योजना, झांसी में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर ने विकास को रफ्तार दी है। बुंदेलखंड में विकास के कार्य अब अनवरत चलते रहेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।