सपा-बसपा कोई राजनैतिक दल नहीं बल्कि ट्रस्ट हैं, इन पार्टियों ने सिर्फ देश को लूटा- स्वतंत्र देव

संक्षेप:

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने विपक्ष पर कसा तंज।
  • कहा- कांग्रेस ने 70 साल सिर्फ देश को लूटा ही है।
  • भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

कानपुर- सपा-बसपा कोई राजनैतिक दल नहीं बल्कि ट्रस्ट हैं। सैफई खानदान ने प्रदेश को और कांग्रेस ने 70 साल सिर्फ देश को लूटा ही है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहीं। स्वतंत्र देव शुक्रवार देर रात कालपी के ऊसर गांव में विधायक नरेंद्र सिंह के आवास पर चल रही भागवत कथा आयोजन में पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उनके साथ जिलाअध्य्क्ष रामेंद्र सिंह, महामंत्री दिलीप दुबे, अरविंद सिंह चौहान आदि रहे। स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा के शासन में बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। लखनऊ से लेकर चाहे कालपी उरई तक देख लें छेड़खानी की घटनाओं में कमी आई है। मंत्री के पेट्रोल की कीमतों वाले बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles