कानपुर के लोग खाते हैं Healthy खाना, देश में 7वां स्थान

संक्षेप:

  • कानपुर है देश का 7वां Healthiest शहर
  • एक सर्वे के बाद जारी किए गए आंकड़े
  • जानिए क्या है हेल्दी फूड आइटम और क्या है अनहेल्दी फूड च्वॉइस

कानपुर: एक सर्वे के मुताबिक कानपुर शहर देश का 7वां सबसे Healthiest शहर है। कानपुर ने स्वस्थ खान-पान के मामले में प्रदेश की राजधानी लखनऊ को पीछे छोड़ दिया है।

उत्तर भारत के फूड आइटम के अलावा कानपुर के लोग पिज्जा, चाइनीज, इंडियन डिशेज़, इटैलियन, फास्ट फूड पसंद करते हैं। कानपुर के लिए ये जानना इसलिए भी जरूरी है कि इस सर्वे में टॉप-10 हेल्दी शहर के तौर पर उत्तर प्रदेश के महानगरों में  सिर्फ इसी का नाम है। इस लिस्ट में दिल्ली देश की सबसे हेल्दी शहर है।  

इस सर्वे का आधार 40 लाख स्थानीय लोगों की सहमति और असहमति लेने के बाद बनाया गया है। सर्वे में इस बात को भी बताने की कोशिश की गई है कि ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक कौन से फूड आइटम Most common healthy food है और कौन से फूड आइटम Unhealthiest food choices की श्रेणी में आते हैं।

ये भी पढ़े : Senior Citizen Health: बुढ़ापे में बनी रहती है इन बीमारियों का खतरा, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान


आपको बता दें कि उबला अंडा, खीरा, संतरे, टमाटर, पपीता, तरबूज, मूली, ओट्स और केला पुरूषों के लिए हेल्दी फूड बताया गया है और महिलाओं के लिए इन सभी फूड आइटम के अतिरिक्त लेमन वाटर पीने की सलाह दी गई है।

वहीं Unhealthiest फूड में मटन करी, समोसा, जलेबी, फ्रेंच फ्राइज़, कचौड़ी, चिली चिकन, चॉकलेट, आइसक्रीम और मटन बिरयानी शामिल है।

इसी सर्वे के मुताबिक लखनऊ टॉप 10 Healthiest सिटीज से बाहर कर दिया गया है और इसी के साथ ही देश का तीसरा Unhealthiest शहर बन चुका है। जोकि लखनऊ शहर के लिए निराशाजनक बात है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।