इंतजार खत्म, 20 नवंबर को होगी रणवीर-दीपिका की शादी, इस एक्टर ने किया कन्फर्म
- Pinki
- Tuesday | 14th August, 2018
- entertainment
- रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण का लव अफेयर
- एक्टर कबीर बेदी ने दोनों की शादी कंफर्म की
- 20 नवंबर में इटली में शादी रचाएंगे रणवीर-दीपिका
बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण अफेयर को लेकर चर्चा में है। पिछले काफी दिनों से दोनों की शादी की खबरें आ रही है। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल शादी कर लेंगे। उनके फैंस भी रणवीर सिंह और दीपिका की शादी की राह तक रहे है। लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो गया है।
Great couple! Great locale in Italy! Great event!
— KABIR BEDI (@iKabirBedi) August 13, 2018
Wishing @RanveerOfficial and @deepikapadukone a wonderful wedding, and a lifetime of happiness. https://t.co/pPY6gBol8Z
खबर आई है कि इस साल नवंबर में इटली के लेक कोमो, लोम्बार्डी में शादी रचाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी 20 नवंबर को होगी। इनकी शादी भी अब एक एक्टर ने कंफर्म कर दी है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि कबीर बेदी है। जी हां, हाल ही में कबीर बेदी ने दोनों की शादी कंफर्म की है कि दोनों नवंबर में इटली में शादी रचाएंगे।
ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च
हाल ही में कबीर बेदी ने ट्विटर पर इस कपल को बधाईयां दी हैं। ऐसे में अब कोई गुंजाईश ही नहीं है कि दोनों इस साल शादी नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को दोनों कुछ फैमिली और फ्रैंड्स के साथ इटली में शादी रचाएंगे। इसके बाद दोनों मुंबई में आकर एक ग्रांड रिसेप्शन देंगे। फिलहाल दोनों की शादी का सभी को इंतजार है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।