UP Election 2022: कांग्रेस ने हरदोई जिले के आठ में से पांच सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, चार पहली बार लड़ेंगे चुनाव

संक्षेप:

  • जिले की 8 सीटों में 5 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित।
  • नए चेहरे के साथ युवाओं और महिलाओं को टिकट।
  • पांचों उम्मीदवार में चार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेगें।

कानपुर- कांग्रेस पार्टी ने जिले की 8 सीटों में 5 सीटों पर आज उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। कांग्रेस ने नए चेहरों को तरजीह देते हुए इस बार युवाओं और महिलाओं को टिकट देने में खास तवज्जो देने का संदेश दिया है। सभी घोषित पांचों उम्मीदवार में चार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं।

हरदोई सदर सीट से युवा नेता एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। आशीष सिंह ने राजनीति की शूरुआत एनएसयूआई से की थी और जिलाध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर पूर्व में भी उनका कद बढ़ाया था अब सदर सीट पर उन्हें प्रत्याशी बनाकर उनपर बड़ा भरोसा जताया है। 

सवाजपुर विधानसभा सीट से राजवर्धन सिंह राजू को प्रत्याशी घोषित किया गया है। राजू पिछले लंबे समय से समाजसेवा के लिए आत्मसंतुष्टि संस्था का संचालन करने के साथ ही सवायजपुर इलाके में चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह इससे पहले 2002 में राष्ट्रीय क्रांति दल से सदर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे हैं। करीब 20 साल बाद वह दूसरी बार विधानसभा चुनाव मैदान में हैं और इस बार वह सवायजपुर से कांग्रेस से चुनावी मैदान में आये हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


कांग्रेस के युवा नेता अमलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बालामऊ विधानसभा सीट से सुरेंद्र सिंह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सुरेंद्र सिंह बालामऊ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। 

गोपामऊ सुरक्षित विधानसभा सीट से कांग्रेस महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी को टिकट मिला है। जबकि सांडी सुरक्षित विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य आकांक्षा रावत को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। जिले कि शेष तीन सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवार घोषित होने की उम्मीद है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles