अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- नाम बदलने में विश्व रिकॉर्ड बना रही भाजपा सरकार

संक्षेप:

  • मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश यादव।
  • बोले- भाजपा पर जनता ने भरोसा किया था।
  • अब किस तरह से किसानों पर अत्याचार हो रहा है।

कानपुर- अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि सपा सरकार बनी तो चाहे बजट से ज्यादा खर्च करना पड़े बुंदेलखंड की हालत बदलेंगें। गरीबों की पेंशन तीन गुना बढ़ा देंगे। नाम बदलने में भाजपा सरकार विश्व रिकॉर्ड बना रही है।

मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश
हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सीधे मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा पर जनता ने भरोसा किया तो देख लिया कि किस तरह से किसानों पर अत्याचार हो रहा है, डीजल पेट्रोल की क्या स्थिति है। जनता खूब समझदार है। अब वह गलती नहीं करेगी।

इस बार सपा को अपना मतदान कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को जहां से ले जाना चाहिए था वहां से न ले जाकर तोड़-मरोड़ कर बनाया है। पेयजल योजना कितनी सार्थक होगी वह भी जनता देख रही है। जनता अब किसी लुभावने में नहीं आने वाली। वह सपा को वोट कर सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


वीर भूमि महोबा सियासी हलचल का केंद्र बनी हुई है
नवंबर के दूसरे पखवाड़े से चित्रकूट धाम मंडल में चढ़ा सियासी पारा दिसंबर के आगाज में भी रंग दिखाएगा। इस सियासी हलचल का केंद्र वीर भूमि महोबा बनी हुई है। धर्म नगरी चित्रकूट और मंडल मुख्यालय बांदा भी हलचल में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को मंडल में दस्तक दे रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को हेलीकॉप्टर से बांदा पहुंचे। यहां जीआईसी ग्राउंड में जनसभा संबोधन के बाद विजय रथ पर सवार होकर नेशनल हाईवे से महोबा जाएंगे। वहां भी जनसभा संबोधित करेंगे।

उनके आगमन को लेकर सपाइयों ने अपनी ताकत और जनाधार दिखाने की ताकत झोंक दी है। पुलिस लाइन से लेकर सभा स्थल और विजय रथ यात्रा मार्ग होर्डिंग्स से पट गया है। इसके पहले 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महोबा में जनसभा की थी।

इसके दो दिन पूर्व प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद किया था। 27 नवंबर को प्रियंका गांधी भी वीर भूमि महोबा पहुंची और प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। मंडल में अभी यह सियासी माहौल ठंडा भी नहीं पड़ा कि अब पहली दिसंबर बुधवार को अखिलेश यादव दस्तक दे रहे हैं।

सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर उनकी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस लाइन हेलीपैड से लेकर जीआईसी ग्राउंड जनसभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। बांदा के अलावा चित्रकूट की भी पुलिस इसमें शामिल है। जनसभा की वाहन पार्किंग जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड में होगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles