बिकरू कांड: फरारी के बाद अमर दुबे को मदद पहुंचाने वाला भी गिरफ्तार, पूछताछ में कुबूल किया सच
- न्यूज़
- Sunday | 5th December, 2021

कानपुर,
बिकरू कांड के बाद फरार हुए कुख्यात विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे को मदद करने वाले आरोपित विकास यादव को लंबे समय बाद पनकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विकास की पहचान पिछले दिनों तब हुई थी, जब एसटीएफ ने विकास के हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। दो जुलाई 2020 को बिकरू में आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद कुख्यात विकास दुबे भतीजे अमर दुबे और पड़ोसी प्रभात मिश्रा के साथ फरार हुआ था।
पिछले दिनों एसटीएफ ने विकास दुबे के हथियार मध्य प्रदेश में बेचने की कोशिश कर रहे गिरोह को दबोचा तो फरारी की पूरी कहानी सामने आई।
पता चला था कि वारदात को अंजाम देकर विकास और उसके साथियों ने कानपुर देहात के क्षेत्रों में पनाह ली थी।
इंसपेक्टर पनकी अंजन कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि एक समय विकास दुबे, अमर व प्रभात सुरक्षा कारणों से कानपुर देहात में अलग-अलग हो गए थे।
अमर ने कानपुर देहात के करियाझाला गांव में शरण ली थी।
-->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।