बीजेपी अध्यक्ष ने साधा सपा पर निशाना, कहा- सपा सरकार में नियुक्तियों में होती थी धांधली

संक्षेप:

  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साधा सपा पर निशाना
  • कहा- सपा सरकार में होती थी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार
  • कहा प्रदेश को योगी के रूप में ईमानदार मुख्यमंत्री मिला

कानपुर- सपा सरकार में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार होता था। सैफई से सूची आती थी। पिछले 15 साल में जितनी नियुक्तियां हुईं, उतनी सिर्फ साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने कर दीं। प्रदेश को ईमानदार व मेहनती मुख्यमंत्री मिला है, तो भला जनता किसी और को वोट क्यों देगी।

मुख्तार, अतीक और आजम जैसे लोग आज योगी की वजह से ही ठीक हैं। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं। शाहाबाद और सदर विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में वर्ग विशेष के लोगों को नौकरी मिलती थी। कुछ चुनिंदा शहरों को ही चौबीस घंटे बिजली दी जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने सबके साथ समानता का व्यवहार किया। सबका साथ, सबका विकास नारा देकर जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य किया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उन्होंने कहा कि वंदेमातरम गाना और भारत माता की जय बोलना अगर सांप्रदायिकता है तो वह सांप्रदायिक कहलाना पसंद करेंगे। मुफ्त राशन वितरण पर कहा कि कोरोना संक्रमण से भले ही लोगों की जानें गईं हो, लेकिन भूख से कोई मौत नहीं हुई। उन्होंने विजय बूथ अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विद्याराम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा मौजूद रहे। शाहाबाद में क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी, शाहाबाद ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, अजय वाजपेयी भुल्लन आदि मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles