अश्लील वीडियो वायरल कर युवती की तुड़वाई शादी, धर्मपरिवर्तन कर शादी के लिए कर रहा था मजबूर

संक्षेप:

  • दो साल पहले जंगल में गांव के शमीम ने युवती के साथ किया था दुष्कर्म।
  • शमीम के साथी ने इस दौरान मोबाइल में वीडियो बना लिया।
  • वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया शारीरिक शोषण।

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म की वारदात के बाद उसका वीडियो बना डाला। वीडियो वायरल कर युवती की शादी तुड़वा दी। उसके बाद निकाह करने के लिए धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश की। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर युवती ने महिला आयोग और एसपी से शिकायत की।

जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती का आरोप है कि दो साल पहले जंगल में गांव के शमीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शमीम के साथी ने इस दौरान मोबाइल में वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शमीम ने उसका शारीरिक शोषण किया। उसकी फरवरी 2021 में शादी तय हो गई। लड़के पक्ष को शमीम ने वीडियो वायरल कर दिया। जिससे उसकी शादी टूट गई। शादी तुड़वाने को लेकर शमीम का विरोध किया तो उसने शादी करने की बात कही। शादी से पहले धर्मपरिवर्तन को मजबूर करने लगा। युवती ने धर्मपरिवर्तन करने से मना कर दिया। तभी शमीम ने धमकी दी कि वह कहीं भी शादी नहीं कर पाएगी। जहां भी रिश्ता तय होगा, वहीं वीडियो वायरल कर देगा। युवती का आरोप है कि उसे लगातार ब्लैकमेल कर शमीम धमकी देता है।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


उसकी धमकी से युवती और उसका परिवार परेशान हो गया है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, धमकी, आईटी एक्ट, धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दुष्कर्म का आरोप शमीम पर लगा है। उसका एक साथी सहयोगी के रूप में था। उसने वीडियो बनाया। तभी सामूहिक दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज हुआ है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles