अब कानपुर से दिल्ली, मुंबई के साथ बंगलूरू और हैदराबाद की उड़ान, इंडिगो की चार फ्लाइटें

संक्षेप:

  • इस माह के अंत तक हो सकता है शेड्यूल जारी।
  • पहले 15 सितंबर से शेड्यूल जारी कर फ्लाइटें संचालित की जानी थीं।
  • कोलकाता की सीधी उड़ान भी शुरू।

कानपुर- इस माह के अंत तक कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई के साथ ही बंगलूरू और हैदराबाद की फ्लाइटों की सुविधा शहरवासियों को मिल सकती है। इंडियो की ओर से इन शहरों के लिए चार फ्लाइटों का शेड्यूल मांगा गया था। पहले 15 सितंबर से शेड्यूल जारी कर फ्लाइटें संचालित की जानी थीं।

अब इस माह के अंत तक शेड्यूल जारी करने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, स्पाइसजेट ने अब 15 सितंबर से अमृतसर की सीधी उड़ान का शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी से मांगा है। चकेरी एयरपोर्ट से अभी स्पाइसजेट की दो फ्लाइटें दिल्ली-मुंबई के लिए चल रही हैं।

हाल ही में उसने कोलकाता की सीधी उड़ान शुरू की है। दिक्कत यह है कि लोड कम होने की वजह से वह स्पाइसजेट की फ्लाइट आए दिन कैंसिल हो जाती हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इंडिगो ने इस कमी को दूर करने के लिए मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट को चकेरी से उड़ाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इससे चकेरी से अब दो-दो फ्लाइटें दिल्ली-मुंबई की हो जाएंगी। बंगलूरू और हैदराबाद में पढ़ने या आईटी कंपनी में नौकरी करने वाले कानपुर के तमाम यात्री हैं। आईआईटी कानपुर में भी छात्र-छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है। इस लिहाज से इंडिगो की फ्लाइटों से खासी सहूलियत होगी।

इस महीने के अंत तक इंडिगो को चारों फ्लाइटों का शेड्यूल दे दिया जाएगा। कानपुर से वह चार शहरों के लिए एक साथ उड़ान शुरू कर रहा है। अभी स्पाइसजेट भी तीन शहरों की फ्लाइट संचालित कर रहा है। नया टर्मिनल बन जाने से कानपुर के यात्रियों को फायदा होगा।

बीके झा, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट, कानपुर

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles