उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर किया तंज, बोले- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे सपा मुखिया

संक्षेप:

  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर किया तंज।
  • भाजपा ने अन्य पार्टियों का भ्रष्टाचार किया समाप्त - डिप्टी सीएम।
  • अफसरों को सारी व्यवस्थाओं का सुचारू रखने का दिया निर्देश।

कानपुर. बांदा जिले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। वह मुझे क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे? पहले खुद बन लें। जनता ने सपा को साफ कर दिया है। बसपा का अता पता नहीं है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। वह नेता विहीन पार्टी हो चुकी है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 80 सीटों पर भगवा फहराएगी। सपा मुखिया मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।  उप मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार दिया है। विपक्ष इस समय बेरोजगार है।

भाजपा ने अन्य पार्टियों का भ्रष्टाचार किया समाप्त

भाजपा ने सपा, बसपा और कांग्रेस का भ्रष्टाचार समाप्त किया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सपा के करीब 100 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। सपा मुखिया अपनी पार्टी में कलह नहीं रोक पा रहे हैं। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गलत बयानबाजी करते रहते हैं।

ये भी पढ़े : देश भर में "तिरंगा यात्रा फॉर PoK" की मुहिम... दिल्ली में एक अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मार्च


खुदी सड़कों को देखकर अफसरों को फटकारा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदकर छोड़ देने के मामले में नाराजगी जताई है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि गांव-गांव जाकर चेक करें कि हर घर नल से जल योजना के तहत जहां-जहां पाइप लाइनें डाली गई हैं, वहां सड़कें अभी भी खुदी तो नहीं पड़ीं।

अफसरों को सारी व्यवस्थाओं का सुचारू रखने का दिया निर्देश

पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने बताया कि अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह भी देखें कि पाइप लाइन सही पड़ी है या नहीं। यदि सड़क नहीं बनी तो पता करें कि कार्य क्यों लटका है और कब तक पूरा होगा। अफसर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र की सड़कों को भी हर हाल में गड्ढामुक्त रखने को कहा गया है। अन्ना मवेशियों के स्थायी समाधान के लिए गोशालाओं में संरक्षित करने व नेपियर घास की खेती कर चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो कमियां आ रही हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।

कृषि यूनिवर्सिटी का रखा जाए महर्षि वामदेव

उप मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सांसद आरके पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, ओममणि वर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने सामूहिक हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा। इसमें बांदा कृषि विश्वविद्यालय का नाम महर्षि वामदेव के नाम से करने, कई दशक से अधूरी पड़ी शहर की सीवर योजना पूरी करने और अतर्रा में बाईपास व रेलवे क्रासिंग बनवाने की मांगें शामिल हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles