यूपी में हुआ चौथे चरण का मतदान, वोट करने पहुंचे साक्षी महाराज व नरेश अग्रवाल

संक्षेप:

  • चौथे चरण में हरदोई, उन्नाव, बांदा और फतेहपुर में हुए मतदान।
  • वोट डालने पहुंचे साक्षी महाराज और नरेश अग्रवाल।
  • साक्षी महाराज ने किया दावा, पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार।

कानपुर- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत चौथे चरण में बुधवार को हरदोई, उन्नाव, बांदा और फतेहपुर में वोटिंग जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई पोलिंग बूथों में मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतार दिखाई पड़ी।

बूथों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। बांदा जिले में 13 लाख अंगुलियों के इशारे पर जनपद की चारों सीटों के 37 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ‘लॉक’ हो जाएगा। उन्नाव जिले में चौथे चरण में 2656 बूथों पर 22 लाख से अधिक वोटर 57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। फतेहपुर जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों के 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 18 लाख 99 हजार 571 मतदाता ईवीएम में कैद करेंगे।

फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह मतदान करने पहुंचे साथ ही लोगों का उत्साह बढ़ाया। हरदोई जिले में पाली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 8 पर ईवीएम मशीन खराबी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उन्नाव जिले में कई स्थानों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। सड़क व अन्य विकास कार्य न होने से लोगों में नाराजगी है। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। जिले के ही मोहान विधानसभा के मिर्जापुर अजिगांव के ग्रामीणों ने भी मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण सई नदी पर पुल न बनने से नाराज हैं।

साक्षी महाराज बोले- पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

वहीं उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज गदन खेड़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। सांसद साक्षी महाराज का दावा है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। गदनखेड़ा मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 2017 से ज्यादा सीटों पर जीत रही है। 2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए। प्रदेश में योगी फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। चुनाव में हिजाब के मुद्दे पर कहा कि ये मुद्दा तो विपक्ष लेकर आया है।सांसद ने कहा कि वैसे पूरे देश मे हिजाब पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

नरेश अग्रवाल बोले- वर्षों के रिश्तों पर भरोसा

पूर्व मंत्री एवं सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने अपने गृह नगर हरदोई में वोट डाला। सुबह करीब 11 बजे वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू हुए नरेश अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पांच दशकों की राजनीति में उनके रिश्तों की डोर का छोर बढ़ता ही जा रहा है। उनके साथ के लोगों के पौत्र एवं प्रपोत्र तक का यह राजनीतिक सफर बेहद शानदार एवं सुखदाई है। वह किसी ओवर कॉन्फिडेंस में कभी नहीं रहते लेकिन जो कहते है वो अपने जिले के लोगों से वर्षों पुराने रिश्तों के भरोसे से कहते है। कहा कि बेटा नितिन अग्रवाल चौथी बार बडे़ मतों से चुनाव जीत दर्ज करने जा रहा है। जिले के लोगों ने हमेशा साथ निभाया है। इस बार भी लोग हमेशा की तरह हमारे साथ हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles