कानपुर में बोली राज्यपाल, बुढ़ापा जीवन का सत्य, अपने बनते हैं सहारा

संक्षेप:

  • कानपुर में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
  • बुढ़ापा जीवन का सत्य 
  • अपने ही देते हैं बुढ़ापे में साथ

कानपुर- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को औरैया जिले पहुंचीं। 10 बजे वह गांव आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचीं। यहां वृद्धजनों से मुलाकात की। सभी का हालचाल जानने के बाद मिलने वाली सुविधा के बारे में भी पूछा।

राज्यपाल ने कहा कि बुढ़ापा ही जीवन का सत्य है। ऐसे में अपने ही सहारा बनते हैं। उन्होंने सीख देते हुए कहा कि युवाओं में मानवीय गुणों का समावेश होना चाहिए। इस दौरान आश्रम के लिए फ्रिज, टीवी समेत जरूरी उपकरण भेंट किये।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार से बेहतर सुविधा मुहैया कराने की बात कही। यहां मंत्री लाखन सिंह राजपूत, डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम मौजूद रहे। आधा घंटा वृद्धाश्रम में रुकने के बाद 10.30 बजे कार से आशियाना अतिथि गृह गेल गांव दिबियापुर पहुंचीं। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


यहां पर किसानों और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल देखे। किसानों से बात करते हुए राज्यपाल ने पारंपरिक खेती के साथ नकदी (व्यवसायिक) खेती कर आय बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही जैविक खेती के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं।

राज्यपाल ने किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए कृषि राज्यमंत्री से कहा। वहीं महिला स्वावलंबन को लेकर राज्यपाल ने अफसरों से कहा कि उनके उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। गेल में राज्यपाल ने टीबी ग्रसित बच्चों से भी बुलाकात की और रुद्राक्ष का पेड़ लगाया। इसके बाद उन्होंने अफसरों के साथ सरकार की योजनाओं को लेकर समीक्षा की।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles