2 लाख भारतीय इंजीनियर्स को जापान देगा नौकरी, 12 लाख है महीने की सेलरी

संक्षेप:

  • भारत में इंजीनियर्स और आईटी प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर
  • जापान को चाहिए 2 लाख भारतीय इंजीनियर्स
  • JETRO के कार्यकारी अध्यक्ष Shigeki Maeda ने दी जानकारी

भारत में इंजीनियर्स और आईटी प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। जापान ने 2 लाख पदों पर सूचना और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में वैकेंसी निकाली है और उसे भारत के इंजीनियर्स और आईटी प्रोफेशनल्स चाहिए।

जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन(JETRO) के कार्यकारी अध्यक्ष Shigeki Maeda ने बताया कि ये अवसर भारत-जापान के बीच बिजनेस पार्टनरशिप सेमिनार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़े : 20 साल के कॉलेज छात्र ने बनाया रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति लाने वाला पोर्टल


भारत और जापान के बीच ये इवेंट बंगलुरू चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कामर्स और JETRO के बीच हुआ था। उन्होंने कहा है कि जापान ने 2 लाख भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के लिए नौकरी और अवसर के दरवाजे खोल दिए हैं। इसी के साथ जापान के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए वे जापान में अगर स्थायी तौर पर रूक रहे है तो इसमें कोई परेशानी नहीं आने वाली। Maeda ने आगे कहा कि 2030 तक हमें भारत से 8 लाख इंजीनियर्स की जरूरत होगी।

वर्तमान में जापान के पास 9 लाख 20 हजार आईटी प्रोफेशनल्स कार्यरत हैं। जिसके बाद भी 2 लाख इंजीनियर्स की मांग बढ़ी है। आपको बता दें कि अमेरिका में रहने वाले आईटी प्रोफेशनल्स ट्रंप प्रशासन के वीजा मुहैया कराने की प्रक्रिया से परेशान है।

जापान सरकार ने पिछली साल भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए स्थायी तौर पर प्रवास की सारी प्रक्रियाओं को आसान कर दिया है।

ज्यादी जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं-

https://www.jetro.go.jp/en/

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।