कानपुर पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर दिया ये बयान

संक्षेप:

  • राष्ट्रवादी व्यक्ति ही ले सकता है फैसले
  • मुख्तार अब्बास नकवी ने कसा विपक्ष पर तंज    
  • 2019 में फिर से मोदी सरकार

कानपुरः केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रीमुख्तार अब्बास नकवी मंगलवार को कानपुर आए। यहां भाजपा नेताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य के सवाल पर बोले कि इससे जनता ही परेशान नहीं है, सरकार भी चिंतित है। पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार जल्द ही कोई समाधान निकालेगी, इसपर मंथन किया जा रहा है, जल्द ही कोई समाधान निकलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नेहरू जी की लोकप्रियता सीमित थी, जबकि मोदी जी की लोकप्रियता दुनिया भर में है।

आज उन्हें देखने और सुनने के लिए लाखों की संख्या देश व विदेश के लोग पहुंचते हैं। मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने चार साल में वह कार्य किए हैं, जिन्हें कांग्रेस सहित अन्य सरकरों ने 60 सालों में नहीं किया। नकवी ने कहा त्रिपल तालाक से पीड़ित महिलाओं को हमने न्याय दिलाया। मुस्लिम समाज, जिसे कांग्रेस वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती रही, मोदी सरकार ने उनके विकास के लिए कई एतिहासिक योजनाएं शुरू कीं।

राष्ट्रवादी व्यक्ति ही ले सकता है फैसले

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मगंलवार को कानपुर पहुंचे। वह सर्किटहसउस में भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक की और फिर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इन चार सालों में देश ने उन ऊचाइयों को छुआ है, जिन्होंने देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। नकवी ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कड़े फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा राष्ट्रवादी व्यक्ति ही ले सकता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर देश नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है, कई बड़ी कंपनियां देश में इन्वेस्ट कर रही हैं, जो देश के विकास और उन्नति के लिए अच्छा है। इससे पहले किसी देश का अन्य प्रधानमंत्री विदेश के लोगों के दिल में राज नहीं कर पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से ज्यादा लोकप्रिय नेता के रूप में पहचान बनाई है।

हर तरफ लूट, हर तरफ घोटाले थे

मंत्री नकवी ने कर्नाटक में विपक्ष के नेताओं के एक साथ आने के प्रश्न पर कहा कि दौर-ए-तरक्की के अंदाज निराले थे, हर तरफ लूट, हर तरफ घोटाले थे। जब से देश की जनता की कुर्सी चायवाले को दी है तब से यह सभी परेशान है। तिजोरियों में रखा पैसा खर्च हो रहा है। नोटबंदी के बाद बेड और लॉकर से पैसा बैंक पहुंच गया। अब उस पैसे का हिसाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले रहे हैं। इसी से बचने के लिए अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी समेत सभी विपक्ष के नेता 2019 में पीएम मोदी को हराने के लिए एकजुट हुए हैं। पर ऐसा होगा नहीं, क्योंकि जनता अब परिवारवाद, जातिवाद, धर्मवाद के बजाए विकासवाद को दिल्ली की सत्ता देगी।

2019 में फिर से मोदी सरकार

नकवी ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। 2013 से पहले भी इनके बीच गठबंधन था, पर जनता ने 80 में से 72 सीटों पर कमल खिला दिया। 2019 में भी मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर आएगी। मंत्री नकवी ने कहा कि नीरव मोदी जैसों ने हमारे समय में फ्रॉड नहीं किया। उसके जैसे तमाम लोग बेनामी कंपनियों के सहारे धोखाधड़ी करते रहे। पहले किसी ने बैंकों पर ध्यान नहीं दिया। अब जब मामला सामने आया तो विपक्षी उसे भाजपा के मत्थे मढ़ रहे हैं। पेट्रोल के बढ़ते मूल्य के सवाल पर बोले कि इससे जनता ही परेशान नहीं है, सरकार भी चिंतित है। पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार जल्द ही कोई समाधान निकालेगी, इसपर मंथन किया जा रहा है, जल्द ही कोई समाधान निकलेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles