थर्ड फ्लोर पर पर जलती मिली पॉलीटेक्निक स्टूडेंट की बॉडी

संक्षेप:

  • थर्ड फ्लोर से निकल रहा था धुआं
  • दीवार फांद देखा तो जल रही थी बॉडी
  • शाम को पार्क में टहल रहा था अंकित

कानपुरः कानपुर में शनिवार को पॉलीटेक्निक स्टूडेंट की बॉडी उसके ही घर के थर्ड फ्लोर पर पर जलती हुई मिली। पड़ोसियों ने जब ऊपर से धुआं निकलते देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दीवार फांदकर मेन गेट खोला और ऊपर जाकर देखा तो लड़के की बॉडी से धुआं निकल रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पैरेंट्स दीवाली के मौके पर वैष्णो देवी गए थे और वो घर पर अकेला था।

बर्रा थाना क्षेत्र के विश्व बैंक ई-ब्लॉक में रहने वाले प्रेम प्रकाश नगर निगम कर्मचारी हैं। वो पत्नी मालती, बड़ा बेटा दीपक और छोटे बेटे अंकित के साथ रहते हैं। दीपक नेवी में है और वो अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता है, लेकिन दीवाली में वो पत्नी के साथ घर आया था। अंकित (23) फतेहपुर से पॉलीटेक्निक कर रहा था। प्रेम प्रकाश और मालती बीते 17 अक्टूबर को वैष्णो देवी गए थे। घटना के वक्त दीपक और उसकी पत्नी भी घर पर नहीं थे। अंकित घर पर अकेला था।

दीपक ने बताया कि वो दोपहर के वक्त ही पत्नी के साथ ताऊ की बेटी से तिलक कराने के लिए हंसपुरम गया था। जब वो जा रहा था तो अंकित घर पर ही था, लेकिन उसके बर्ताव में कोई बदलाव महसूस नहीं हुआ था। वो ठीक था। हम लोगों ने दीवाली में खूब पटाखे जलाए थे और बहुत इंज्वॉय किया था। लेकिन पतानहीं ऐसा क्या हुआ जो इसने इतना बड़ा कदम उठा लिया, कोई प्रॉब्लम थी तो एक बार कहता। उन्होंने बताया कि उनके पास पड़ोसियों का फोन आया कि आप के घर पर आग लग गई है। थर्ड फ्लोर से धुआं निकल रहा है। मैंने कहा- ``आप लोग दीवार फांद कर या फिर कैसे भी जाकर देखो, मैं भी आ रहा हूं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


अंकित के पड़ोसी फ्रेंड राहुल ने बताया कि दीपक भइया को आग की सूचना देने के बाद हम लोग दीवार फांद कर अंदर गए और मेन गेट खोला। लोगों ने ऊपर जाकर देखा तो वहां अंकित का शव पड़ा हुआ था। उसके शरीर के कपड़ों से धुआं निकल रहा था। वो पूरी तरह से झुलस चुका था। उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शाम को पार्क में टहल रहा था अंकित

स्थानीय पवन के मुताबिक, अंकित पढ़ने में बहुत अच्छा था, वह मोहल्ले के लोगों से भी ज्यादा मतलब नहीं रखता था। शनिवार शाम साढ़े 5 बजे वो पार्क में टहल रहा था। उस वक्त उसे देखकर कुछ भी महसूस नहीं हुआ कि वो कुछ भी ऐसा करने जा रहा है। लेकिन इसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं।

क्या कहती है पुलिस ?

वहीं बर्रा थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा के मुताबिक, विश्व बैंक में एक लड़के ने सुसाइड किया है। सुसाइड की वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। उसके पैरेंट्स भी नहीं हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यदि परिजनों की तहरीर आती है, तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles