UP में ओवैसी की एंट्री से BJP MP साक्षी महाराज के जुबां पर आया सच, बोले- बिहार में मदद की, अब UP और बंगाल में भी करेंगे

संक्षेप:

उन्नाव: अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बिहार चुनाव में हमारी मदद की। अब खुदा ओवैसी को उत्तर प्रदेश में भी ताकत दे। ओवैसी बंगाल में भी हमारी मदद करेंगे। साक्षी महाराज के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ओवैसी से गठजोड़ की सच्चाई सामने आ गई है।

उन्नाव: अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बिहार चुनाव में हमारी मदद की। अब खुदा ओवैसी को उत्तर प्रदेश में भी ताकत दे। ओवैसी बंगाल में भी हमारी मदद करेंगे। साक्षी महाराज के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ओवैसी से गठजोड़ की सच्चाई सामने आ गई है।

दरअसल, साक्षी महाराज बुधवार को उन्नाव से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में कन्नौज के सौरिख इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर उनका स्वागत किया। तभी मीडिया से मुखातिब होते हुए साक्षी महाराज ने यह बयान दिया।

भाजपा पर मुसलमानों का बढ़ रहा विश्वास

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


साक्षी महाराज ने यह भी कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है। अब भाजपा मुसलमानों का विश्वास जीतने में, उनका विकास करने में लगी हुई है। 65 साल से हिंदुस्तान के मुसलमानों को तुष्टीकरण के आधार पर डराया गया कि भाजपा आ गई तो खा जाएगी। अरे भाई हम लोग तो लहसुन-प्याज नहीं खाते तो मुसलमानों को कैसे खा जाएंगे। मुझे लगता है कि अब मुसलमानों को समझ में आ गया है कि वास्तव में उनकी सच्ची हितैषी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। बड़ी संख्या में मुसलमान भाजपा से जुड़ रहा है।

ओवैसी ने पूर्वांचल से शुरु किया है अपना चुनावी अभियान

बता दें कि AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के साथ UP में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ओवैसी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर से की है। आजमगढ़ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि ओवैसी के बिहार में जाने से भाजपा को फायदा और तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचा था। यही वजह है कि विपक्षी दल ओवैसी को भाजपा की बी टीम कहते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles