दशकों से बुंदेलखंड ने लूटने वाली सरकारें देखी, पहली बार काम करने वाली सरकार मिली- प्रधानमंत्री मोदी

संक्षेप:

  • पीएम ने अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण। 
  • विपक्ष पर हमला करते हुए यूपी चुनाव का किया शंखनाद।
  • कहा-बुंदेलखंड ने सिर्फ लूटने वाली सरकारें देखी हैं पहली बार काम करने वाली सरकार देख रहे हैं।

कानपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के तीन हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा के साथ महोबा पहुंचे। महोबा पुलिस लाइन ग्राउंड से उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए यूपी चुनाव का शंखनाद किया। पीएम ने अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। 

जन सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा महोबा के वासियों को हमाओ कोटि कोटि प्रणाम। महोबा की धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है। गुलामी के उस दौर में भारत में नई चेतना जगाने वाले गुरुनानक देव जी का आज प्रकाश पर्व भी है। मैं देश और दुनिया के लोगों को गुरु पूरब की भी शुभकामनाएं देता हूं। आज ही भारत की वीर बेटी, बुंदेलखंड की शान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है। उन्होंने कहा महोबा वीरों की भूमि है और महोबा की शान पेशावरी पान इससे कौन आकर्षित नहीं होगा।

बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं। पुरानी सरकारों ने बुंदेलखंड को लूटा। 2017 में योगी सरकार आने के बाद अर्जुन सहायक परियोजना पर काम शुरु किया गया। अभी तक बुंदेलखंड ने सिर्फ लूटने वाली सरकारें देखी हैं पहली बार काम करने वाली सरकार देख रहे हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


समय के साथ यही क्षेत्र पानी की चुनौतियों और पलायन का केंद्र कैसे बन गया? क्यों इस क्षेत्र में लोग अपनी बेटी को ब्याहने से कतराने लगे, क्यों यहां की बेटियां पानी वाले क्षेत्र में शादी की कामना करने लगीं। इन सवालों के जवाब महोबा के लोग, बुंदेलखंड के लोग जानते हैं। बुंदेलखंड को लूटकर पहले की सरकार चलाने वालों ने अपने परिवार का भला किया। आपका परिवार बूंद-बूंद के लिए तरसता रहे, इससे उनको कोई सरोकार नहीं रहा। 

दशकों तक बुंदेलखंड के लोगों ने लूटने वाली सरकारें देखीं हैं। पहली बार बुंदेलखंड के लोग, यहां के विकास के लिए काम करने वाली सरकार को देख रहे हैं। वो उत्तर प्रदेश को लूटकर नहीं थकते थे, हम काम करते-करते नहीं थकते हैं। किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है। ये समस्याओं की राजनीति करते हैं और हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं। केन-बेतवा लिंक का समाधान भी हमारी ही सरकार ने निकाला है, सभी पक्षों से संवाद करके रास्ता निकाला है।

परिवारवादियों की सरकारें किसानों को सिर्फ अभाव में रखना चाहती थीं। वो किसानों के नाम से घोषणाएं करते थे, लेकिन किसान तक पाई भी नहीं पहुंचती थी। जबकि पीएम किसान सम्मान निधि से हमने अब तक 1 लाख 62 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे हैं।

केंद्रिय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा पीएम ने 2014 में एक यात्रा शुरु की थी जिसमें उन्होंने आम आदमी के जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाए यह सपना देखा था। उस सपने को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। आम आदमी के जीवन को बेहतर करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है। इसी को आगे बढ़ाते हुए आज महोबा में अर्जुन सहायक योजना का लोकार्पण करेंगे।

मंच पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रिय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह एवं यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण से बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर, बांदा के 168 गांवों के 1,49,755 किसान लाभान्वित होंगे। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles