यूपी में भीषण सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 40 घायल

संक्षेप:

  • तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट जाने से एक महिला की मौत।
  • 12 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

कानपुर- चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के नया गांव थानाक्षेत्र में रविवार को गुप्त गोदावरी मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई, 40 लोग घायल हैं। सूचना पर सतना डीएम व एसपी पहुंचे और घायलों को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया।

 12 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना रेफर किया गया है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

मैहर देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद रविवार शाम तीर्थयात्रियों से भरी बस चित्रकूट आ रही थी। बताया गया कि बस में 45 लोग सवार थे। गुप्त गोदावरी के पास सामने से तेज गति से आ रही टेंपो को बचाने के चक्कर में बच चालक का संतुलन बिगड़ गया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। कोई खिड़की और कोई बस के आगे व पीछे के टूटे शीशे से घबराया हुआ बाहर निकला। कई यात्री तो बस के भीतर से छिटक कर खुद ही बाहर गिर गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर नया गांव थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सतना जिलाधिकारी अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल से घायलों को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच पता चला कि बस मेें सवार मनुआ (50) पत्नी मिंटू (निवासी सिसवा आंबेडकर नगर अकबरपुर) की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामवती, अमृता व सुशीला निवासी मझगवां, सुनील कुमार निवासी सतना, राजेश सिंह, पूनम देवी व सुलेखा निवासी रीवा, कमलाबाई, मोना देवी व ललित किशोर निवासी टीकमगढ़, कमलेश कुमार व महेश प्रसाद ज्यादा घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना रेफर किया गया है। अन्य की हालत में सुधार है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles