सूर्य ग्रहण 2017: जानिए किस राशि पर होगा क्या असर

संक्षेप:

  • सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा सूर्यग्रहण
  • राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव
  • 100 साल बाद पहली बार बनने जा रहा ये संयोग

मेष– इस राशि वालों के लिए ग्रहण पांचवें भाव में लगेगा। यह भाव शिक्षा और संतान का होता है। ग्रहण की वजह से संतान सुख में हानि हो सकती है या फिर संतान को कष्ट का संयोग बन सकता है। कालसर्प दोष हो तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है। गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें।

वृषक– ग्रहण इस राशि वाले जातकों के चौथे भाव को प्रभावित करेगा। इससे माता-पिता के सुख में हानि हो सकती है। पारिवारिक सुख में तनाव हो सकता है। कष्ट महसूस होगा। दिल के मरीजों को सावधान रहना होगा। यह समस्या बढ़ा सकता है। अस्थाई संपत्ति की हानि का योग बन रहा है।

मिथुन– ग्रहण इनके तीसरे भाव में लगेगा। इसके कारण किसी करीबी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है या फिर उनसे धोखा मिल सकता है। इसलिए गैरजरूरी लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना चाहिए। बहनों को कष्ट हो सकता है।

ये भी पढ़े :


कर्क- यह कुंडली के दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। चंद्रमा के पीड़ित होने की वजह इस राशि पर दोहरा असर पड़ेगा। मन अशांत रहेगा। बहुत अधिक खर्च हो सकता है। वाणी दोष हो सकता है। किसी भी तरह के गलत निर्णय लेने से बचें।

सिंह– इसी राशि के लगन में ग्रहण में लग रहा है। जिन भी लोगों का कोई वाद-विवाद चल रहा है, उन्हें दंड मिलने का योग बनेगा। जिनका कुंडली में शनि खराब चल रहा है, वे खास तौर पर सावधानी बरतें।

कन्या– इस राशि के जातकों को यात्रा बहुत ज्यादा करनी पड़ सकती है। हालांकि, यह यात्रा लाभकारी नहीं होगी, यह कष्ट और भय वाली होगी। दूर जाने का योग बनेगा, लेकिन यात्रा लाभकारी नहीं रहेगी।

तुला- आय और संतान सुख में कष्ट पैदा हो सकता है। बाहरी कार्यों में समस्या पैदा हो सकती है। शिक्षा में रुकावट हो सकती है। इसके अलावा व्यापार में भी बाधा का योग बनेगा। मन अशांत रहेगा।

वृश्चिक– इस राशि के जातकों की कुंडली के दसवें भाव में ग्रहण लगेगा। इस वजह से सरकारी करने वाले या उसके लिए प्रयास करने वालों के लिए बाधा का योग बनेगा। ट्रांसफर का योग भी बनेगा। कईयों की नौकरी भी छूट सकती है।

धनु- उत्साह में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, अतिउत्साह आपकी हानि करवा सकता है। इसके लिए सतर्क रहना पड़ेगा। भाग्य के भरोसे कोई काम नहीं करना चाहिए। लेकिन तरक्की और उन्नति हो सकती है। भाग्य भरोसे निवेश नहीं करना चाहिए।

मकर- ग्रहण की वजह से इस राशि वाले जातकों को अचनाक दुर्घटना का भय हो सकता है। इनके आठवें भाव में ग्रहण लगेगा। इससे शरीर से चोट लग सकती है और दुश्मन भी हानि पहुंचा सकते हैं। इसलिए सतर्क रहना चाहिए।

कुंभ- इनकी कुंडली के सातवें भाग में ग्रहण लगेगा। इस वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। विवाह विच्छेद या संबंध विच्छेद हो सकते हैं। आत्मबल कमजोर हो सकता है। कार्य और व्यापार में हानि हो सकती है। विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए निवेश ना करें।

मीन- भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। दुश्मनों को हराने का योग बन रहा है, हालांकि, दुश्मन भी काफी संख्या में बनेंगे। लेकिन यह गौर करने वाली बात है कि अंतिम विजय आपकी ही होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने भी इस सूर्य ग्रहण (Eclipse2017) को खास बताया है. जारी बयान में कहा गया है कि 1918 के बाद पहली बार 100 साल बाद ऐसा अवसर आया है जब यह सूर्य ग्रहण पूरे अमेरिकी महाद्वीप में पूर्ण दिखाई देगा. इस दिन अमावस्या भी रहेगी. इस सूर्य ग्रहण से दुनिया को रूबरू कराने के लिए NASA ने इस बार खास इंतजाम किए हैं. नासा में एक्सपर्ट की टीम बिठाई गई है, जो सूर्य ग्रहण के दौरान उसकी डिटेल जानकारी लोगों को बताएंगे.

यह ग्रहण यूरोप, उत्तर/पूर्व एशिया, उत्तर/पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका में पश्चिम, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक की ज्यादातर हिस्सों में दिखेगा. 99 सालों बाद अमेरिकी महाद्वीप में पूर्ण सूर्यग्रहण होगा. सोमवार को लगने वाले सूर्य ग्रहण से दुनिया के सभी देश प्रभावित होंगे लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका पर हो सकता है. इसकी वजह यह है कि यह ग्रहण अमेरिका में पूर्ण रूप से दिखाई देगा जबकि पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में यह खंडग्रास रूप में दिखेगा. इससे पूर्व इतना बड़ा ग्रहण उत्तर-अमेरिका में 8 जून 1918 को दिखाई दिया था. यानि 99 सालों बाद अमेरिकी महाद्वीप में पूर्ण सूर्यग्रहण होगा. उत्तरी अमेरिका के सभी हिस्से में आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा. इससे पहले साल का पहला सूर्यग्रहण 26 फरवरी को लगा था और इससे दो सप्ताह पहले यानि 7 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन खंडग्रास चंद्रग्रहण था.

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।