सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले कि बीजेपी के हर काम होता है संदिग्ध, अच्छा हुआ बिहार का उलटफेर

संक्षेप:

  • सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल ने भाजपा पर साधा निशाना।
  • बोले- आजादी के बाद कभी तिरंगा न फहराया वे अब तिरंगा फहरा रहे हैं।
  • भाजपा 13 से 15 अगस्त तक चलाएगी तिरंगा अभियान।

कानपुर. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बिहार के उलटफेर पर कहा कि बिहार में बदलाव अच्छाई के लिए है। हो सकता है कि उसका असर आने वाले दिनों में और अधिक दिखाई देने लगे। बुधवार को रामगोपाल पार्टी सदस्यता की समीक्षा करने इटावा कार्यालय पहुंचे।

भाजपा 13 से 15 अगस्त तक चलाएगी तिरंगा अभियान

तिरंगा फहराने के सवाल पर बोले कि भाजपा के लोगों का हर काम संदिग्ध है। आजादी के बाद आज तक जिन्होंने तिरंगा न फहराया हो अब वे तिरंगा फहरा रहे हैं। तिरंगा हमारी अस्मिता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। भाजपा का तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा जबकि समाजवादी पार्टी का अभियान 9 अगस्त से शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


सपा ने सदस्यता अभियान चलाकर बना रहा सक्रिय सदस्य

समाजवादी पार्टी यूपी में नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय सदस्य बना रहे है। साथ ही सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पद पर समायोजित किया जायेगा। जिसके लिए सपा कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ सदस्यता अभियान चला रहे हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles