दूल्हे ने नहीं सुनाया दो का पहाड़ा तो दुल्हन ने शादी से इनकार किया, दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा

संक्षेप:

  • दुल्हन ने दूल्हे से पूछा दो का पहाड़ा
  • नहीं सुना सका तो किया शादी से इनकार
  • लड़की के परिवार ने की खर्च हुए पैसों की मांग
     

कानपुर । शादी से जुड़ी अजीब खबरें आजकल चर्चा में बनी हुई हैं. आपने दुल्हन को दहेज की मांग पर शादी से मना करते तो देखा होगा लेकिन यहां खबर आई है जहां लड़की ने दो का पहाड़ा न सुनाने पर दूल्हे को शादी से मना कर दिया. दरअसल दुल्हन ने जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की अजीब हरकतें देख दुल्हन ने दो का पहाड़ा पूछ लिया। दूल्हा दो का पहाड़ा नहीं सुना सका। जिस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
 
शादी में हुआ खर्च दिलाने की मांग

दोनों पक्षों के बीच कई दौर में पंचायत हुई लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। तब बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर वर पक्ष से शादी में हुआ खर्च दिलाने की मांग की है। खरेला थाना क्षेत्र के बल्लायं गांव निवासी रतिराम अहिरवार ने अपनी पुत्री माया की शादी पनवाड़ी थाना क्षेत्र के धवार गांव निवासी रंजीत अहिरवार के पुत्र रामकिशुन के साथ तय की थी।
 
दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा

30 अप्रैल की रात बरात लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंची। इस दौरान बरातियों की बेहतर खातिरदारी हुई। जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा। जयमाला डालने के दौरान दूल्हे ने गले में जयमाला डालने के बजाय पैर में डाल दिया।
 
इसके बाद दोबारा जयमाला उठाकर दूल्हे को दिया गया तो उसने दुल्हन के पीछे जयमाला फेंक दी। दूल्हे की यह हरकत देखकर वर व वधू पक्ष के लोग सन्न रह गए। जयमाला कार्यक्रम के दौरान ही दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा पूछा। जिससे वह नहीं बता सका। यह सब देखने के बाद दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद बरात वापस लौट गई।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


लड़की पक्ष के लोगों ने थाना पनवाड़ी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि शादी में जो चार लाख रुपये खर्च हुआ है, उसे वर पक्ष से वापस दिलाया जाए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव का कहना है कि दोनों पक्षों का राजीनामा कराया गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles