यूपी पंचायत चुनाव: विकास दुबे की पत्नी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

संक्षेप:

कानपुर: बिल्हौर तहसील क्षेत्र की सभी 11 जिला पंचायत सीटों, सभी 215 ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण संबंधी अनंतिम सूची जारी हो गई है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद से शिवराजपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बिकरू, भीटी सहित घिमऊ जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

कानपुर: बिल्हौर तहसील क्षेत्र की सभी 11 जिला पंचायत सीटों, सभी 215 ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण संबंधी अनंतिम सूची जारी हो गई है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद से शिवराजपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बिकरू, भीटी सहित घिमऊ जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

घिमऊ जिला पंचायत सीट वर्ष 2015 में महिला आरक्षित थी। यहां से कुख्यात विकास दुबे की पत्नी सोनू उर्फ रिचा दुबे निर्वाचित हुई थी, जबकि बिकरू ग्राम पंचायत से विकास दुबे के भाई दीपू की पत्नी अंजलि दुबे व भीटी से उसका शागिर्द जिलेदार सिंह यादव निर्वाचित हुए थे। इस बार बिकरू और भीटी ग्राम पंचायत की सीटें पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हो गई हैं। इसलिए चाहकर भी विकास दुबे या उसके परिवार का कोई सदस्य उक्त ग्राम पंचायतों से प्रधान पद का चुनाव नहीं लड़ पाएगा। घिमऊ जिला पंचायत सीट इस बार भी अनारक्षित है, ऐसे में यहां से विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे और उसके चचेरे भाई के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाओं और आंकड़ेबाजी का दौर जारी हो गया है।

वर्ष 2015 में शिवराजपुर विकास खंड क्षेत्र की घिमऊ जिला पंचायत सीट पर नामांकन की अंतिम तिथि से कुछ घंटे पहले ही कुख्यात विकास दुबे ने अपनी पत्नी सोनू उर्फ रिचा दुबे का गाजे-बाजे के साथ नामांकन कराया था। विकास दुबे का चुनाव में दखल इतना था कि घिमऊ जिला पंचायत सीट से कई उम्मीदवार खुद ही मैदान छोड़कर चले गए थे। घिमऊ सीट से चुनाव लड़ रहे 16 प्रत्याशियों में सिर्फ विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ही अपनी जमानत बचा पाईं थीं। शेष सभी 15 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 21959 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, इसमें रिचा दुबे को सर्वाधिक 6,997 मत मिले थे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles