एंबुलेंस हड़ताल के कारण महिला की गई जान, एंबुलेंस के लिए परिवार तड़पता रहा

संक्षेप:

  • एंबुलेंस हड़ताल में गई एक की जान
  • प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी
  • समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण महिला ने तोड़ा दम

कानपुर- उन्नाव जिले में हड़ताल के कारण एंबुलेंस न मिलने पर महिला की जान चली गई। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर पति ने एंबुलेंस मंगवाने के लिए कॉल की तो बताया गया कि चालक हड़ताल पर हैं। इसके बाद किराये पर बोलेरो मंगवाने में काफी समय लग गया।

बाद में अस्पताल में महिला ने दम तोड़ तोड़ दिया। गंजमुरादाबाद के गांव रसूलपुर मझिगवां निवासी सुरेश कुमार की पत्नी सुनीता (30) को सोमवार दोपहर दो बजे प्रसव पीड़ा हुई। शाम चार बजे उसने पुत्र को जन्म दिया। सुरेश के मुताबिक बेटे के जन्म के कुछ देर बाद सुनीता की हालत बिगड़ गई।

पत्नी को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाने के लिए उसने टोल फ्री नंबर 102 पर फोन मिलाया। उसे एंबुलेंस चालकों के हड़ताल की जानकारी दी गई। इसके बाद किसी तरह उसने गांव से चार किलोमीटर दूर जसरापुर से किराये पर बोलेरो मंगवाई।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इसमें काफी समय लग गया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता रामरानी के साथ पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचा। महिला डॉक्टर की तैनाती न होने से यहां मौजूद स्टॉफ नर्स ने हालत गंभीर बताई और बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के  लिए कहा।

सुरेश ने पत्नी को कस्बे के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां शाम पांच बजे सुनीता ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस सेवा के मैनेजर विराट श्रीवास्तव ने बताया कि एंबुलेंस के लिए फोन करने वालों को हड़ताल की जानकारी दी गई थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles