घर में अचानक दिखा दुर्लभ कछुआ, भगवान विष्णु का अवतार मानकर पूरा गांव जुटा पूजा पाठ में

संक्षेप:

  • ज़िले के झाबू गांव में एक ग्रामीण के घर अचानक कहीं से एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ घुस आया
  • कछुए को घर के देवी-देवाताओं वाले कक्ष में रख पूजा-पाठ में जुटा परिवार
  • पूरा गांव अब उस कछुए के प्रति आस्थावान होकर भक्तिभाव से दर्शन करने पहुंच रहा है

कोरबा: ज़िले के झाबू गांव में एक ग्रामीण के घर अचानक कहीं से एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ घुस आया जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिनके घर यह कछुआ दिखा, उन्होंने उसे घर के देवी-देवाताओं वाले कक्ष में रख पूजा-पाठ में जुट गए। पूरा गांव अब उस कछुए के प्रति आस्थावान होकर भक्तिभाव से दर्शन करने पहुंच रहा है।

यहां के निवासी मनबोध के घर पर मिले कछुआ का आकार व उसके खोल की बनावट और रंग-रूप आम कछुओं से बिल्कुल अलग है। यही वजह है जो लोग उसे देखकर चकित हैं। दूसरी और हिंदू धर्मों में कछुए को भगवान विष्णु के कच्छप अवतार से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है जो मनबोध व उसका परिवार भी घर पर प्रकट हुए कछुए के प्रति धार्मिक आस्था प्रकट कर उसकी पूजा-पाठ में जुट गया। यह खबर गांव में भी फैल गई और ग्रामीण भी उसके घर जाकर कछुए के दर्शन को जुट रहे हैं।

वन विभाग को इस संबंध में सूचना मिल चुकी है। वन विभाग को इंटरनेट के माध्यम से कछुए की प्रजाति की जानकारी मिली। यह कछुए इंडियन स्टार टर्टिस है, जो लुप्तप्राय प्रजाति का है। नदी नाले के माध्यम से यह कछुआ इस क्षेत्र में पहुंच गया, ऐसा माना जा रहा है। वन विभाग को जब सूचना मिली तब मौके पर पहुंचे और कछुए के संबंध में जानकारी जुटाई। विभागीय कर्मचारियों ने इस कछुए की प्रजाति का नाम इंडियन स्टार टर्टिस बताया है, जो एक दुर्लभ प्रजाति है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य कोरबा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।