मैनपुरी, खतौली में 11 बजे तक करीब 20 फीसद मतदान, रामपुर में धीमी रफ्तार
- न्यूज़
- Monday | 5th December, 2022

लखनऊ, पांच दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक मैनपुरी में करीब 19 प्रतिशत, खतौली में करीब 21 और रामपुर में लगभग 11 फीसद मत पड़े।
इन उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने इन उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।
राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वाह्न 11 बजे तक मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में औसतन 18.72%, खतौली में औसतन 20.70% तथा रामपुर में 11.30% मत पड़े हैं।
उपचुनाव का मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा।
परिणामों की घोषणा आगामी आठ दिसंबर को की जाएगी।
समाजवादी पार्टी ने अनेक स्थानों पर मतदान के दौरान धांधली का आरोप लगाया है।
पार्टी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस तथा प्रशासन पर मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग इससे जुड़ी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है।
यादव ने मैनपुरी में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘आखिर पुलिस को क्या हिदायत दी गयी है? उनसे कहा गया है कि मैनपुरी में लोगों को मतदान से रोकें।
रामपुर में भी प्रशासन लोगों को वोट नहीं डालने दे रहा।
हर हथकंडा अपनाया जा रहा है, ताकि लोग वोट डालने के लिये बाहर ही न निकलें।
भाजपा को पूरी छूट दी गयी है।
वे शराब बांट रहे हैं और सपा को नुकसान पहुंचाने के लिये हर तरीका अपना रहे हैं।""
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया,""मैनपुरी के जिलाधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं और उन्होंने अपना फोन किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दे रखा है।
-->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।