अखिलेश ने शिवपाल को दिया झंडा : सपा में प्रसपा के विलय की अटकलें तेज

लखनऊ, इटावा (उत्तर प्रदेश), आठ दिसंबर (भाषा) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) मुखिया और अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी (सपा) का झंडा प्रदान किया।

इसके साथ ही प्रसपा के सपा में विलय की अटकलें तेज हो गयीं।

इस घटनाक्रम से प्रसपा के सपा में विलय के संकेत मिल रहे हैं।

हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इटावा जिले के सैफई में संवाददाताओं से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा, “लोग चाहते थे कि हम साथ आएं।

आज हम सही मौके पर एक हो गए हैं।

अब 2024 में हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने सपा का झंडा स्वीकार कर लिया है, शिवपाल यादव ने कहा, “अब यह मेरी कार पर होगा।”

शिवपाल यादव को सपा का झंडा देने की तस्वीर साझा करते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “सपा-प्रसपा के साथ आने से समाजवादी आंदोलन को मजबूती मिलेगी और सौहार्द की सकारात्मक राजनीति दोगुनी हुई है।”

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत लगभग तय होने के बाद सैफई पहुंचे अखिलेश ने शिवपाल को सपा का झंडा प्रदान किया।

सपा और शिवपाल ने अपने-अपने हैंडल से इसकी तस्वीर भी ट्वीट की है।

इटावा में इस घटनाक्रम के बाद लखनऊ में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर प्रसपा के कार्यालय में अंदर और बाहर दोनों जगह से प्रसपा के झंडे हटा दिए गए।

-->

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।