पिछली सरकारों ने किया राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण : मुख्यमंत्री

लखनऊ, 20 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि पिछले साढ़े पांच वर्षों में यह राज्य अपराध और दंगा मुक्त हो गया है।

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में 145 करोड़ रुपए की 243 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कहा "सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है, इसलिए देवबंद में एटीएस की स्थापना में कोताही नहीं बरती गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में जो लोग भाजपा से पहले सत्ता में रहे उनके शासन में राजनीति परिवारवाद और भ्रष्टाचार की शिकार रही एक ऐसा राज्य जहां गुंडागर्दी चरम पर थी लोग यहां से पलायन कर रहे थे यहां हर दूसरे दिन सांप्रदायिक दंगे की घटना होती थी वही प्रदेश अब दंगा मुक्त हो गया है।"

उन्होंने कहा "पहले की सरकारों के शासन में युवा किसान व्यापारी और उद्यमी जोखिम के साए में रहते थे पिछली सरकारों ने राजनीति का अपराधीकरण किया और अपराधियों का राजनीतिकरण भी किया।"

आदित्यनाथ ने कहा "आज यहां पलायन नहीं हो रहा, बल्कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए यह निवेश के लिए दुनिया को आकर्षित कर रहा है।"

उन्होंने नगर विकास विभाग व औद्योगिक विकास पर लघु फिल्म देखी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी, चेक और स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति के अपराधीकरण और अपराधियों के राजनीतिकरण के कारण प्रदेश में कोई आना नहीं चाहता था।

जिन्होंने निवेश किया था, वे पलायन कर रहे थे।

आज उत्तर प्रदेश में निवेशक वापस आ चुके हैं।

अब अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।

अपराध एवं अपराधियों, भ्रष्टाचार तथा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टालरेंस के साथ काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश का सीमांत जिला है।

एक तरफ उत्तराखंड, दूसरी तरफ हरियाणा की सीमा है।

यहां मां गंगा और यमुना का आशीर्वाद बना है।

-->

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।