भाजपा सरकार के 100 दिन : विपक्ष ने सरकार के दावों को ‘झूठ का पुलिंदा’ बताया

लखनऊ, चार जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि जनता हकीकत से पूरी तरह वाकिफ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर "रिपोर्ट कार्ड" जारी करते हुए कहा कि इस अवधि में सरकार ने कानून-व्यवस्था, अवस्थापना, कृषि और रोजगार सृजन के क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों से ज्यादा काम किया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ""उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिनों में सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र और कमजोर हुआ है।

भाजपा सरकार के 100 दिनों की मुख्यमंत्री ने जो उपलब्धियां गिनाई हैं, वे सब ‘झूठ का पुलिंदा’ और भाजपा की फरेबी राजनीति का हिस्सा हैं।

जनता इनकी सच्चाई को समझ चुकी है।

भाजपा का झूठ का व्यापार अब नहीं चल सकेगा।""

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार 100 दिनों में विकास के सपने तो खूब दिखाती आई है, मगर जमीन पर उसकी एक भी योजना नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने अपने किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है।

इन 100 दिनों में प्रदेश की जनता पर जिस तरह का अत्याचार हुआ है, इतिहास में उसकी दूसरी मिसाल नहीं है।”

उधर, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के संयोजक एवं प्रवक्ता अशोक सिंह ने भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कहा, “आम जनजीवन महंगाई, बेरोजगारी और बिजली कटौती से कराह रहा है।

भाजपा राज में दलित महिलाओं के उत्पीड़न के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।

-->

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।