उप्र उपचुनाव : मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर, खतौली विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू
- न्यूज़
- Thursday | 8th December, 2022

लखनऊ, आठ दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर सदर तथा खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना का काम बृहस्पतिवार सुबह शांतिपूर्ण माहौल के बीच शुरू हो गया।
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हुई और दोपहर बाद तक नतीजे आने की संभावना है।
इन उपचुनावों के लिए पिछली पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।
इस दौरान मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में 54.01 प्रतिशत, खतौली विधानसभा क्षेत्र में 56.46 फीसदी और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में 33.94 प्रतिशत वोट पड़े थे।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण सीट रिक्त होने की वजह से कराया गया है।
वहीं, रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीटों का उपचुनाव क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विक्रम सिंह सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण उनकी सदस्यता निरस्त होने के चलते कराया गया है।
इन उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा और सपा-राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।
उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।
इस साल जून में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में अपनी स्तब्धकारी पराजय के बाद सपा के लिए मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा सीट का उपचुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
वहीं, खतौली सीट पर चुनाव लड़ रहे सपा के सहयोगी रालोद के लिए भी यह प्रतिष्ठा का सवाल है।
-->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।