सीएम योगी 10 नवंबर को श्रवण कुमार श्रमिक धार्मिक पर्यटन यात्रा को लखनऊ से दिखाएंगे हरी झंडी

संक्षेप:

  • पंडित दत्तोपंत ठेगड़ी की 101वीं जयंती के मौके पर यात्रा का करेंगे शुभारंभ।
  • यात्रा के लिए श्रम कल्याण परिषद ने श्रमिक परिवारों को आर्थिक मदद दी।
  • परिवार के अधिकतम छह सदस्यों के लिए 12 हजार रुपये।

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दत्तोपंत ठेगड़ी की 101वीं जयंती (10 नवंबर) के मौके पर श्रवण कुमार श्रमिक धार्मिक पर्यटन यात्रा का लखनऊ से शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा के लिए श्रम कल्याण परिषद ने श्रमिक परिवारों को आर्थिक मदद दी है। परिवार के अधिकतम छह सदस्यों के लिए 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

पं. सुनील भराला ने बताया कि श्रम कल्याण परिषद का गठन के ढाई साल में ही कई योजनाएं शुरू की है। इसमें तीन योजनाएं चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, महादेवी वर्मा पुस्तक क्रय आर्थिक सहायता योजना और श्रवण कुमार श्रमिक धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना मुख्य हैं। इसके अलावा ज्योतिबा फुले श्रमिक प्राविधिक शिक्षा योजना, एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता, गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरस्कार राशि योजना, डॉ. हरिश्चंद्र मृतक श्रमिक आर्थिक सहायता योजना, दत्तोपंत ठेगणी मृतक श्रमिक अंत्येष्टि सहायता योजना से श्रमिकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक कारखाना निदेशक से 20500 और छह लाख से अधिक वाणिज्यिक दुकानों के ऑनलाइन पंजीकरण हैं। सरकार ने सिर्फ एक बार ही ऑनलाइन पंजीकरण कराने की सुविधा दी है। जिससे वहां काम करने वाले श्रमिकों को सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। जीएसटी विभाग से पंजीकृत दुकानों की जानकारी मांगी गई है। जिससे सभी का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सके। इससे श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


अध्यक्ष सुनील भराला ने बताया कि यूपी के सभी जिलों में श्रमिकों के हित में श्रम विभाग की आईडी जारी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा यूपी के सभी श्रमिकों के लिए यूनीफाइड नंबर जारी करने के लिए समिति का गठन किया गया है। श्रमिकों के हित में शून्य उपलब्धियों वाले देवरिया सहित कई जिलों के अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है। प्रेस कांफ्रेंस में परिषद के सदस्य राधे कृष्ण त्रिपाठी, श्रम कल्याण अधिकारी रामेंद्र मोहन भी मौजूद थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles