लखनऊ: फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

संक्षेप:

  • सीएम योगी आदित्यनाथ फेसबुक हुए ज्यादा लोकप्रिय
  • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी नंबर तीन पर
  • फेसबुक जल्द दिल्ली में मुख्यमंत्री को अवार्ड ट्राफी देगी

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फेसबुक पेज बीते एक साल में देश के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के फेसबुक पेजों से ज्यादा चर्चित रहा। देश भर के मुख्यमंत्रियों के फेसबुक पेज पर आने वाले रिएक्शन की गणना 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2017 तक की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फेसबुक पर देश के किसी भी मुख्यमंत्री से ज्यादा लोकप्रिय हैं। खुद फेसबुक ने अपने सर्वे में इस बात का खुलासा किया है। सीएम का फेसबुक सबसे ज्यादा देखे जाने वाला पेज बन गया है। इस पेज को रैंकिंग में नंबर एक स्थान मिला है। फेसबुक की ओर से जल्द दिल्ली में मुख्यमंत्री को अवार्ड ट्राफी दी जाएगी।

इस संबंध में मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए एक पत्र फेसबुक की ओर से भेजा गया है। मुख्यमंत्री की यह रैंकिंग पिछले एक साल की अवधि के सर्वे के आधार पर है। इसमें जनता की फेसबुक पर कुल प्रतिक्रियाएं, शेयर व टिप्पणी को आधार बनाया गया। इससे साफ है कि सोशल मीडिया पर यूपी के मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा सर्च किया गया और उन्हें सबसे ज्यादा लाइक्स मिले। इस सर्वें में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया नंबर दो पर तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी नंबर तीन पर हैं।

किसके कितने फॉलोअर्स

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


वसुंधरा राजे सिंधिया : 9 मिलियन
अरविंद केजरीवाल : 7.2 मिलियन
योगी आदित्यनाथ : 5.4 मिलियन
शिवराज सिंह चौहान : 4.1 मिलियन
नीतीश कुमार : 1.5 मिलियन
डॉ रमन सिंह : 1.9 मिलियन
अमरिंदर सिंह : 1.2 मिलियन
मनोहर पर्रिकर : 1.8 मिलियन

बीजेपी पहले नंबर पर जबकि कांग्रेस तीसरे 

फेसबुक द्वारा राजनीतिक दलों के लिए जारी किए गए आंकड़ों में बीजेपी पहले नंबर पर रही जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर। आम आदमी पार्टी के फेसबुक पेज का स्थान दूसरा रहा। केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में नरेंद्र मोदी को पहला, पीयूष गोयल को दूसरा और किरन रिजीजू तीसरे नंबर पर रहे। लोकप्रसारकों में एआईआर न्यूज को पहला, डीडी न्यूज को दूसरा और दूरदर्शन राष्ट्रीय को तीसरा स्थान दिया गया है। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles