हॉकी खिलाड़ी शकील अहमद ने की यश भारती वापस करने की घोषणा, खेल निदेशक करेंगे मुलाकात

संक्षेप:

  • हॉकी खिलाड़ी शकील अहमद ने यश भारती पुरस्कार वापस करने की घोषणा की
  • खिलाड़ियों के साथ भेदभाव का लगाया आरोप
  • जानिए क्या है पूरा मामला?

लखनऊ:  देश के जाने-माने हॉकी खिलाड़ी शकील अहमद ने यश भारती पुरस्कार वापस करने की घोषणा कर दी है। शकील ने कहा कि सरकार जिस तरह से खिलाड़ियों के साथ भेदभाव कर रही है, वो बेहद ही निराशाजनक है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक नियम बनाया है कि जो लोग इनकम टैक्स के दायरे में आएंगे, उनको पेंशन या जो भी सुविधाएं हैं, वह नहीं दी जाएंगी। ये बहुत गलत बात है, ये किसी भी खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी है, हमने दुनिया में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हम कोई गरीबी की पेंशन नहीं मांग रहे हैं। हम अपनी मेहनत की पेंशन मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा वह सरकार के इस नियम का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस नियम के खिलाफ पुरस्कार प्राप्त कई खिलाड़ी इसके विरोध में हैं। जल्द वे भी पुरस्कार वापसी का एलान कर सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनके इस एलान के बाद सरकार के किसी अधिकारी ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार के किसी अधिकारी ने उनसे इस संबंध में बात नहीं की।

ये भी पढ़े : मुजफ्फरनगर: 26 फरवरी से होगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार इसी तरह से काम करती रही, तो आने वाला समय और भी गंभीर होगा। खासकर ये खिलाड़ियों के लिए बहुत ही दुविधा भरा है। उन्होंने कहा अगर खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से कोई सपोर्ट नहीं मिलेगा तो वह क्यों खेलेगा।

इस मामले में खेल निदेशक आरपी सिंह ने इस तरह की किसी भी जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि आपके जरिए उन्हें इसका पता चला है और जल्द ही वह शकील अहमद से मुलाकात करके उनकी पेरशानी को सुनेंगे और उसका समाधान निकालेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।