लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स

संक्षेप:

  • दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से मिलेगी राहत
  • यूपीडा वसूलता था एक तरफा 285 रुपए टोल टैक्स
  • 570 रुपये का टोल लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लगेगा

योगी सरकार ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की प्रस्तावित टोल दरों पर एक अहम फैसला बदलने का फैसला किया है। इसके तहत अब दो पहिया वाहनों को एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स नहीं दिया जाएगा। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहनों को टोल टैक्स देने से मुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की तरफ से टू व्हीलर के लिए एक तरफ का 285 रुपए टोल वसूलने का फैसला किया गया था। इसका भारी जन विरोध हो रहा था। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टोल टैक्स को लेकर सरकार पर तंज कसा था।

सूत्रों के मुताबिक, यूपीडा 15 जनवरी के बाद इस महीने के अंत से ही आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव ले जाने की तैयारी है। अगली कैबिनेट में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की तरफ से इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है। एक्सप्रेस-वे पर दो मुख्य टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें एक एंट्री प्वाइंट पर लखनऊ में और दूसरा आगरा में बनाया गया है। इसके अलावा, अलग जिलों और इंटरचेंज पर भी यूपीडा की तरफ से टोल प्लाजा बनाया गया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इतना होगा टैल टैक्स एक तरफ का

-570 रुपये का टोल टैक्स लगेगा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हल्के चौपहिया वाहनों पर
- 985 रुपये टोल टैक्स देना होगा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए नोएडा से लखनऊ तक आने पर
- 415 रुपये टोल टैक्स देना होता है यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा जाने पर

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles