UP Elections 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- सात साल के काम नहीं बताते, सिर्फ 70 साल का पूछते हैं हिसाब

संक्षेप:

  • मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव संवाद भाजपा पर कसा तंज।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा।
  • कहा- चुनाव के पहले शिलान्यास हो रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी और भाजपा यह नहीं बताते कि पिछले पांच-सात साल में क्या काम हुए।

लखनऊ- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले शिलान्यास हो रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी और भाजपा यह नहीं बताते कि पिछले पांच-सात साल में क्या काम हुए। वे ये पूछते हैं कि 70 साल में क्या हुआ। यह नहीं बताना चाहते कि खुद क्या किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की ऊर्जा को नियंत्रित करने की बात करते हैं। यह भाजपा की महिलाओं के प्रति विचारधारा को स्पष्ट करता है।

प्रियंका ने कहा कि हमारे देश की महिलाएं सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं। हमारी कई प्रत्याशियों पर पुलिस और सरकार ने अत्याचार किया। हमने फैसला किया है कि हम अत्याचार करने वालों के हाथ से सत्ता छीनेंगे। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम पर आ रहे कमेंट के मामले में प्रियंका ने कहा कि अर्चना बहुत संघर्ष करके इस मुकाम पर पहुंची हैं। प्रियंका ने कहा, मैं ऐसी राजनीति चाहती हूं, जिसमें सकारात्मक बातें हों। विकास की बातें हों और आम लोगों की बातें हों। हो सकता है कि विपक्षी ये समझें कि हमारे प्रत्याशी कमजोर हैं, पर कांग्रेस ने उनको टिकट उन्हें मजबूत करने के लिए दिया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोविड के चलते मैराथन दौड़ रद्द करनी पड़ी। कांग्रेस ने ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराने का फैसला किया है। लड़कियां इसमें भाग ले सकती हैं। जो जनता के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, वे जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि टीकाकरण हो या कोई अन्य काम, यह सरकार की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए अहसान नहीं जताना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती है कि राजनीति का मकसद सकारात्मक बने। बंटवारे की राजनीति खत्म करके विकास की राजनीति महत्वपूर्ण है। युवाओं को रोजगार कैसे मिले। स्वास्थ्य और शिक्षा कैसे बेहतर हो।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles