अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- 2022 विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का आखिरी मौका

संक्षेप:

  • सपा अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला
  • कहा - 2022 के चुनाव लोकतंत्र बचाने का आखिरी मौका
  • सपा का विधानसभा चुनाव में 350 सीट जीतने का है लक्ष्य

लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने का अंतिम अवसर वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव है। भाजपा ने जनता का चार वर्ष से अधिक समय बर्बाद कर दिया है। उसकी चालों से सभी को सावधान रहना है। भाजपा राग-द्वेष से सरकार चला रही है और विधानसभा चुनाव आने तक वह कई रंग दिखाएगी। यादव ने ये बातें शुक्रवार को डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं से कही।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 350 सीटें का लक्ष्य पाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को रात-दिन काम करना पड़ेगा। वर्तमान में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनविरोधी है। मोदी सरकार नए कृषि कानूनों के जरिए किसानों का भविष्य खराब कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। 

इससे खेत का मालिकाना अधिकार किसानों के हाथ से निकल जाएगा।  सरकार ने मंडी व्यवस्था की उपेक्षा की है। किसानों को उसकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी होने की कोई संभावना नहीं है। पर, कुछ पूंजीपतियों की दौलत जरूर कई गुना बढ़ गई है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


यह कौन सी अर्थव्यवस्था है, जो देश को खोखला कर रही है। देश में बेकारी की समस्या बढ़ती जा रही है। सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से करोड़ों लोगों का नुकसान हुआ है। भाजपा के पूंजीपति मुनाफे में कैसे पहुंचे इसकी जांच होनी चाहिए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles