यूपी विधानसभा चुनाव 2022: अखिलेश यादव को बड़ा झटका, सपा के चार एमएलसी भाजपा में शामिल

संक्षेप:

  • बुधवार को सपा के चार एमएलसी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
  • स्वतंत्रदेव ने कहा कि सपा को करारा झटका लगने से अखिलेश यादव को आज नींद नहीं आएगी।
  • भाजपा की गुर्जर वोट बैंक पर नजर।

लखनऊ- सपा के चार विधान परिषद सदस्यों ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, रमा निरंजन व नरेंद्र भाटी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर स्वतंत्रदेव ने कहा कि सपा को करारा झटका लगने से अखिलेश यादव को आज नींद नहीं आएगी।

भाजपा में शामिल होने वाले रविशंकर सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भतीजे और तीन बार से एमएलसी हैं। चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह राज्यसभा सदस्य हैं। नीरज के भाजपा में जाने के बाद से ही रविशंकर के पाला बदलने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

नोएडा क्षेत्र में सपा के गुर्जर नेता व पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के भाजपा में शामिल होने पर स्वतंत्रदेव ने कहा कि इससे एनसीआर में पार्टी को ताकत मिलेगी। कहा कि गोरखपुर के सीपी चंद के आने से पार्टी का कद बढ़ेगा। रमा निरंजन से बुंदेलखंड में पार्टी मजबूत होगी। साथ ही बताया कि भाजपा में शामिल हुए एमएलसी अब अपने क्षेत्र में प्रभावशाली नेताओं को भाजपा में शामिल कराएंगे और सपा का सफाया करेंगे। वहीं इस मौके पर प्रगतिशील समाज पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन का एलान किया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


गुर्जर वोट बैंक पर नजर
किसान आंदोलन के चलते पश्चिमी यूपी में जाट वोट बैंक में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा ने गुर्जरों को साधने की तैयारी की है। भाजपा ने सितंबर में  चौधरी वीरेंद्र सिंह (गुर्जर) को विधान परिषद भेजा था और अब नरेंद्र भाटी को पार्टी  में शामिल किया है। भाजपा जल्द गुर्जर समाज के कुछ और नेताओं को भी पार्टी में शामिल करेगी।

दस की जगह चार ने ली सदस्यता
भाजपा ने सपा व बसपा के दस एमएलसी को बुधवार को पार्टी में शामिल कराने की तैयारी की थी। सूत्रों के मुताबिक कुछ सदस्यों ने ठोस आश्वासन न मिलने के कारण कदम पीछे खींच लिए हैं। वहीं कुछ को पार्टी ने सियासी कारणों से बुधवार को सदस्यता ग्रहण नहीं कराई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह ने कहा कि जल्द कुछ और विधायक भाजपा में शामिल होंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles