तेलंगाना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद प्रदेश संगठन में हो सकता बड़ा बदलाव, नए प्रदेश अध्यक्ष की भी होगी घोषणा

संक्षेप:

  • तेलंगाना में आज से होगीभाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक।
  • पीएम मोदी भी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।
  • बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है।

लखनऊ- तेलंगाना में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री बदले जा सकते हैं। वहीं, इस बैठक के बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी होगी। साथ ही पीएम मोदी भी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

दरअसल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह राज्य सरकार में जलशक्ति मंत्री भी हैं। पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। स्वतंत्रदेव का तीन वर्ष का कार्यकाल भी 16 जुलाई को पूरा हो रहा है। ऐसे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी अन्य की नियुक्ति होनी है। इस पद के लिए ब्राह्मण चेहरों में कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद महेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम चर्चा में हैं। 

वहीं, पिछड़े वर्ग से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, संजीव बालियान, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य दौड़ में है। एससी वर्ग से इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया, सांसद भोला सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य व रवि सोनकर के नाम चर्चा में है। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


संघ में भी बदले जा सकते हैं पदाधिकारी
संघ की 7 से 9 जुलाई तक राजस्थान के झुंझुनूं में होने वाली अखिल भारतीय बैठक के बाद प्रदेश में संघ के पश्चिम और पूर्वांचल क्षेत्र के पदाधिकारियों में भी बदलाव हो सकता है। उधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2024-25 के लिए ब्लॉक स्तर पर संघ के गृहस्थ शताब्दी विस्तारक निकाले जाएंगे। 

दो वर्ष के लिए निकाले जाने वाले विस्तारकों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों-अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। लखनऊ में हुई तीन दिवसीय संघ की बैठक में इसकी कार्ययोजना बनाई गई। ये विस्तारक क्षेत्र में रहकर संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ाएंगे और जनता को संघ से जोड़ेंगे। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles