मुलायम का 79वां जन्मदिनः अखिलेश को जबरन खिलाया केक

संक्षेप:

  • मुलायम के बर्थडे पर नहीं पहुंचे शि‌वपाल
  • पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले मुलायम
  • ऐसे तो अयोध्या कांड के बाद भी नहीं हारे थे

लखनऊः सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 79वां जन्मदिन है। उनको बधाई देने के लिये अखिलेश यादव अपनी पूरी टीम को लेकर पहुंचे हैं। हैरानी की बात ये कि शिवपाल और रामगोपाल यादव दोनों इसमें शामिल नहीं हुए। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इसमें शामिल तो हुए लेकिन वो केक खाने को तैयार नहीं थे। इस पर मुलायम ने पार्टी के एक नेता किरणमय नंदा से कहा- उसे पकड़ो। इसके बाद अखिलेश को केक खिलाया गया। इसके बाद मुलायम ने इशारों-इशारों में अखिलेश की रणनीति पर सवाल भी उठाए और साथ ही सपा के परंपरागत वोट बैंक पर निशाना भी साधा।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश को आशीर्वाद देते है और देते भी रहेंगे। बेटा पहले है और नेता बाद में। अखिलेश अच्छा लड़का भी है और अच्छा मुख्यमंत्री भी रहा। मुलायम ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी हमारे बनाये बनाये हुए पद चिन्हों पर चल रही है। भाषा के नाम पर भेदभाव नहीं करना चाहिए। हिन्दू-मुस्लिम के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए। महिला पुरुष में भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। हम सरकार में रहे तो कोशिश की समता व संपन्नता बनी रहे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं पर हो रहा है। महिला मां और बहन के बराबर है, ये समाजवादियों को सीखना चाहिए। आज भी 35 फीसदी लोगों को दोनों टाइम भोजन नही मिलता। आज भी 65 प्रतिशत लोग अपने हाथों से खेती करते हैं। जब तक किसान सम्पन्न नहीं होता देश संपन्न नहीं हो सकता।

दरअसल शिवपाल यादव और अखिलेश के बीच रिश्तों में काफी वक्त से तनाव चल रहा है। जिस कारण से पार्टी दो खेमे में बंटी है। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार है, जब मुलायम के जन्मदिवस पर शिवपाल उनके करीब नहीं हैं। हालांकि शिवपाल ने इसके बाद ट्वीट कर मुलायम को बधाई जरूर दी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles