सपा राष्ट्रीय सम्मेलन में तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं व नेताओं का जताया आभार

संक्षेप:

  • सपा राष्ट्रीय सम्मेलन में तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव।
  • रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
  • संविधान को बचाने का काम करें सभी समाजवादी - अखिलेश।

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी और पार्टी के लिए संघर्षशील रहने का भरोसा दिया। सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन रमाबाई अंबेडकर मैदान में राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। अखिलेश यादव ने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद पार्टी का ध्वजारोहण किया। अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल कादरी ने स्वागत भाषण में कहा कि पार्टी को निरंतर ऊर्जा देने की जरूरत है।

सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं का जताया आभार

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार जताया और कहा कि मुझ पर जिस उम्मीद के साथ भरोसा जताया गया है। उस पर खरा उतरने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी तब मिली है जब संविधान खतरे में है। सभी संस्थाओं पर सरकार ने अनैतिक रूप से कब्जा कर लिया है लेकिन हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


समाजवाद पर भरोसा रखते हैं लोग

उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह का सपना है कि सपा राष्ट्रीय पार्टी बने। हम सभी संकल्प लेते है कि अगले पांच साल में यह सपना साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो यह अभियान चलता रहेगा। जो लोग समाजवाद में भरोसा रखते हैं वे निरंतर जुड़ रहे हैं।

संविधान को बचाने का काम करते हैं समाजवादी

समाजवादियों की कोशिश है कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने वालों को जोड़कर संविधान बचाने का काम करे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश दुनिया में इतना झूठ बोलने वाली कोई सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व राज्य में जो पार्टी है। वो प्रचार और झूठ के दम पर सत्ता में है जब उनका सच सामने आएगा तो वो राजनीति के धरातल पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिटलर की सरकार में तो एक ही प्रोपोगेंडा मंत्री था इनकी तो पूरी सरकार की प्रोपोगेंडा से चल रही है। भाजपा सिर्फ प्रोपोगेंडा कर रही है। कोई ठोस कम नहीं किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles